समाज विरोधी प्रथा के खिलाफ बने कानून
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री मुंशीलाल गौतम ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर शादी-विवाह में सार्वजनिक तौर पर दहेज या उपहार के देने पर रोक लगाने की मांग की है। गौतम ने सीएम योगी को लिखे पत्र में कहा है कि वैवाहिक कार्यक्रमों के दौरान सामथ्र्यवान लडक़ी पक्ष खुलेआम दहेज व उपहार का प्रदर्शन करता है। इससे समाज के गरीब वर्ग पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है।
तमाम बार लड़कियां आत्यमहत्या करने तक का कदम उठा लेतीं हैं : प्रदेश महामंत्री
तमाम बार दहेज के अभाव में लड़कियों की शादी टूट जाती है और वे इस सदमे को बर्दाश्त नहीं कर पातीं। तमाम बार लड़कियां आत्यमहत्या करने तक का कदम उठा लेतीं हैं। गौतम ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में आग्रह किया है कि दहेज व उपहार के सार्वजनिक प्रदर्शन पर रोक लगाने के लिए कोई प्रभावी कानून बनाएं, जिससे इस तरह की समाज विरोधी प्रथा को बढ़ावा मिलने से रोका जा सके।
