इलाहबाद हाईकोर्ट बार एसोसिएशन न्यायमूर्ति अजय भनोट की कोर्ट का बहिष्कार करेगा

Share

कोर्ट में अधिवक्ताओं के अपमान के मामले ने पकड़ा तूल, एसोसिएशन ने की मुख्य न्यायाधीश से शिकायत

लखनऊ। इलाहबाद हाईकोर्ट  के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के  इलाहाबाद अध्यक्ष डॉ. सी.पी. उपाध्याय व महासचिव अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्र ने  न्यायमूर्ति अजय भनोट की अपने कोर्ट में दो अधिवक्ताओं के साथ किये गए अपमानजनक व्यवहार की इलाहबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से शिकायत की है। दोनों पदाधिकारियों ने अपनी शिकायत में कहा है कि 27 अक्टूबर .2026 को इलाहबाद हाईकोर्ट  में  न्याय कक्ष संख्या 49 जिसमें  अजय भनोट जी बैठते हैं, उन्होंने अपने यहां एक नियम बनाया है कि उनके न्याय कक्ष में पुलिस अधिकारी या कोई अन्य बड़े अधिकारी के बैठने हेतु अगली पंक्ति में एक अलग से कुर्सी रखी जायेगी। इसी क्रम में न्यायमूर्ति अजय भनोट (न्याय कक्ष संख्या-49) में Ld. AGA के पीछे पंक्ति में किसी जनपद के पुलिस अधीक्षक बैठे थे, उनसे एक अधिवक्ता ने सम्मानपूर्वक शब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि आप पीछे बैठ जाइये, यह आपकी सीट नही है।

यदि कोर्ट, अधिवक्ता का अपमान करने के लिए स्वतन्त्र है तो अधिवक्ता भी कोर्ट का अपमान करने से पीछे नही हटेगा

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के  इलाहाबाद अध्यक्ष डॉ. सी.पी. उपाध्याय व महासचिव अधिवक्ता संतोष कुमार मिश्र  ने बताया कि इस पर Ld. AGA ने अधिवक्ता को डांटते हुए कहा कि मैं न्यायमूर्ति जी के आने पर आपकी शिकायत करूँगा, जैसे ही न्यायमूर्ति जी न्याय कक्ष में आए, Ld. AGA ने न्यायमूर्ति से शिकायत की। इस पर न्यायमूर्ति ने उस अधिवक्ता की तरफ अंगुली उठाया और बड़े कड़े शब्दों में अधिवक्ता को जेल भेजने का आदेश पारित कर दिया। अधिवक्ता के माफी मांगने पर उन्होंने उस पुलिस अधीक्षक से माफी मांगने को कहा और न्यायमूर्ति अजय भनोट ने अधिवक्ता को पुलिस अधीक्षक से माफी मांगने को मजबूर किया। साथ ही साथ उनके न्याय कक्ष में बैठे वरिष्ठ अधिवक्ता वी.पी. श्रीवास्तव की खिल्ली भी उड़ाई, जिससे सम्मानित अधिवक्ताओं की गरिमा को ठेस पहुंची है। न्यायमूर्ति जी का यह व्यक्तित्व अवमानना की श्रेणी में आता है।

दोनों पदाधिकारियों ने  मुख्य न्यायाधीश से उपरोक्त प्रकरण का गम्भीरतापूर्वक संज्ञान ग्रहण करते हुए उचित कार्यवाही करने का आग्रह किया है, साथ ही यह भी कहा है कि अन्यथा की स्थिति में हाईकोर्ट बार एसोसिएशन न्यायमूर्ति अजय भनोट की कोर्ट का बहिष्कार करेगा और यह जो नई परम्परा किसी खास व्यक्ति को बैठाने का है। इससे यह स्पष्ट है कि यदि कोर्ट, अधिवक्ता का अपमान करने के लिए स्वतन्त्र है तो अधिवक्ता भी कोर्ट का अपमान करने से पीछे नही हटेगा।

अध्यक्ष, महासचिव और संपूर्ण हाईकोर्ट बार के पदाधिकारियों और सदस्यों का निर्णय स्वागत योग्य :  महेंद्र मंडल 

इलाहबाद हाईकोर्ट लखनऊ खंडपीठ के अधिवक्ता महेंद्र मंडल ने  कहा कि दुर्भाग्य इस बात का है कि आज के समय में अधिकांश जज साहब न्यायमूर्ति (लॉर्डशिप) नहीं बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद पदलोलुपता और सुख सुविधाओं की वासना के चलते सरकार की पूरी तरह नौकरी कर रहें हैं जिसके चलते वह वजीर-ए-आला को खुश रखने के लिए सरसों के तेल का नहीं बल्कि देसी घी का प्रयोग कर रहे हैं, उनको भी सनद रहे पहले आप अधिवक्ता बने थे उसके बाद जज बने हैं इसलिए ध्यान रखना चाहिए कि अधिवक्ता का सम्मान सर्वोपरि है।

अधिवक्ता महेंद्र मंडल ने  कहा कि जिस न्यायमूर्ति ने अधिवक्ता को कहा कि पुलिस कप्तान से माफी मांगो और माफी मंगवाई साथ ही एक अति सम्मानित पूर्व अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता वी.पी. श्रीवास्तव जी की खिल्ली उड़ायी ऐसे जजों की यहाँ जरूरत नहीं है ।

अधिवक्ता महेंद्र मंडल ने  कहा किगर्व है उस सम्मानित न्यायमूर्ति पर जो कहते हैं कि कप्तान, कलेक्टर, साहब नहीं, नौकर हैं और यह भी कहते हैं कि मुख्य सचिव की तरह हाई कोर्ट का बेंच सेक्रेटरी होता है। पूर्व में दो उदाहरण सुप्रीम कोर्ट के सामने हैं एक प्रबल प्रताप का और दूसरा जूता कांड का वह तो शुक्र है उस अधिवक्ता के धैर्य का जो माफी मांग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *