जनता के साथ धोखा है योगी सरकार का बजट : अखिलेश प्रताप

Share

पिछले 10 साल में  9.45 लाख करोड़ का राज्य सरकार पर हुआ  कर्ज

लखनऊ। कांग्रेस के राष्टï्रीय प्रवक्ता अखिलेश प्रताप सिंह ने कहा कि योगी सरकार का बजट छलावा है। यह बजट में झूठे वायदे करके जनता को धोखा दे रहे हैं। यूपी की योगी सरकार नौ लाख करोड़ के बजट पेश करने की बात कर रही है। इसमें ये सरकार सत्तर फीसदी से ज्यादा जारी नहीं करेगी। पिछले साल के बजट में अभीतक 54 फीसदी ही खर्च हुआ है। योगी सरकार ने जो बजट पेश किया है उस बजट से ज्यादा यानि पौने दस लाख करोड़ का राज्य सरकार पर कर्ज है। उन्होंने कहा कि कुल मिलाकर ये बजट एक धोखा है। जनता को झूठे सपने दिखाकर बहलाने की कोशिश हो रही है।

अखिलेश प्रताप ने कहा कि राज्य की योगी सरकार ने पिछले बजट में जो वादे किये थे, अभीतक एक भी पूरे नहीं किये हैं। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मानदेय में बढ़ोतरी के साथ लड़कियों को स्कूटी देने समेत अन्य तमाम वादे किये थे, इनमें से एक भी पूरे नहीं किये गये हैं। इस बजट में युवाओं के लिए कुछ भी नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि इस बजट में किसी भी वर्ग के लिए कुछ भी नहीं है। जबसे राज्य में योगी की सरकार बनी है तबसे यूपी पर लगातार कर्ज बढ़ रहा है। ये सरकार हर मोर्चे पर विफल है और जनता से किये वादे, बजट में तो दिखते हैं, लेकिन उन्हें ये सरकार पूरा नहीं कर रही है। यूपी की जनता योगी सरकार के इस छलावे को समझ रही है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में वे इसका जवाब देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *