केवल दलित एक्ट के खिलाफ ही मुखर रहते हैं मनुवादी : उदितराज

Share

दरभंगा में सैकड़ों ब्राह्मणों ने दलितों पर किया हमला

लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि मनुवादी चीन और अमेरिका से लड़ने के लिए कोई माहौल नहीं बनाते लेकिन दलित, पिछड़ों और आदिवासी को कुछ मिले, उनके खिलाफ पूरी ताकत लगा देते हैं।

 

दहेज, रेप, पीएमएलए सहित तमाम कानूनों का भारी दुरुपयोग होता है तब ये कहां होते हैं

दरभंगा में दलितों के ऊपर सैकड़ों ब्राह्मणों ने हमला किया जिसकी वजह से दलित समाज के लोग गंभीर रूप से घायल हैं। कई आरोपियों के खिलाफ अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण कानून के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया। अब नैरेटिव बनाया जा रहा है कि इस कानून का दुरपयोग हो रहा है। दहेज, रेप, पीएमएलए सहित तमाम कानूनों का भारी दुरुपयोग होता है तब ये कहां होते हैं? डॉ. उदितराज ने कहा कि ये आम बात है जब भीड़ हमला करती है तो सैकड़ों लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होता है और पुलिस जांच के दौरान गुनहगार के नाम चार्जशीट में शामिल करती है। यूजीसी नियम जब लागू किया गया तब भी इस कानून के खिलाफ नैरेटिव बनाया जा रहा था जबकि विषय ही कुछ और था। बीजेपी और आरएसएस किसी चीज को कमजोर करने के पहले माहौल बनाते हैं और वही अब किया जा रहा है । तमाम लोभी दलित-आदिवासी नेता भी चुप हैं ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *