आठ साल की बच्ची की हत्या अति निंदनीय कृत्य : सुनील चित्तौड़

Share

पुलिस प्रशासन ने तीन दिन में दोषियों को नहीं पकड़ा तो असपा करेगी बड़ा आंदोलन

आगरा। आगरा जनपद के ताजगंज क्षेत्र के गोबर चौकी में हुई आठ साल की मासूम की हत्या कर बच्ची का शव ड्रम छिपाये जाने के विरोध में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के कार्यकर्ताओं ने अपना विरोध दर्ज कराया। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुनील चित्तौड़ के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पीडि़त परिवार से मिला और उन्हें भरोसा दिया कि जल्द ही अपराधियों का पता लगाने के लिए पुलिस प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। यदि जल्दी ही मामले का खुलासा न हुआ और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के साथ पीडि़त परिवार को मुआवजा नहीं दिया गया तो असपा इसके लिए जिला और पुलिस प्रशासन के खिलाफ बड़ा आंदोलन चलाएगी और मामले को शासन के संज्ञान में भी लाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *