कर्मचारी मसीहा बी.यन. सिंह प्रतिमा स्थल पर उनका आशीर्वाद लेकर कर्मचारी नेताओं ने पीएम मोदी को भेजी 20 हजार पेंशनरों की याचिका

लखनऊ। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन ने बी.यन. सिंह प्रतिमा स्थल पर आमसभा कर हस्ताक्षर याचिका का प्रदर्शन किया। संगठन के अध्यक्ष अमर नाथ यादव व वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी.एल. कुशवाहा ने सरकार से मांग की है कि 8वें वेतन आयोग की सीमा में पुराने पेंशनरो को लाया जाय और पहले कि भांति पेंशन पुनरीक्षण किया जाना चाहिए। मूल्य सूचकांक की कमियों को दूर कर डीए/डीआर की गणना करने, राशिकरण की कटौती 10 वर्ष पर बंद करने सहित 10 मांगें याचिका में पूर्ण करने की मांग किया गया है।
संगठन के महामंत्री ओ.पी. त्रिपाठी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज हमने बाराबंकी 1870, जालौन (उरई) 1500, लखनऊ 1350, अलीगढ़ 1262 के साथ 1000 हस्ताक्षर याचिका वाली जनपद-फिरोजाबाद, अमरोहा, जौनपुर, आज़मगढ़, वाराणसी, मिर्जापुर, बस्ती, बिजनौर, मऊ, बुलन्दशहर, प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा की कुल 17 जनपद की हस्ताक्षर याचिका को प्रदर्शित किया है, शेष जिले अगले चक्र मे शीघ्र ही प्रदर्शित कर पीएमओ को भेजे जायेगे।

’प्रेरणा स्थल’ पर हुई आम सभा मे 8वे वेतन आयोग मे पुराने पेंशनरों के पेंशन पुनरीक्षण शामिल करने की संगठन ने की मांग
सभा को सम्बोधित करते हुए पेंशनर फेडरेशन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस.पी. सिंह व राष्ट्रीय सचिव एस.के. मिश्रा ने कहा कि यह लड़ाई देश के स्तर पर भी लड़ी जाएगी, अन्याय नहीं होने दिया जायेगा। प्रेरणा स्थल पर हुई आमसभा में कर्मचारी शिक्षक पेंशनरों ने एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। सभा की अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष अंगद सिंह तथा संचालन जिला मंत्री आरसी उपाध्याय न किया।
सभा को ओपी राय, डॉ. आरपी मिश्रा, राममूर्ति यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष पटवारी संघ, रेनू शुक्ला, नेबूलाल, राम भजन मौर्या, अम्बरीश अग्निहोत्री, अशोक कुमार मौर्या, राम स्वरूप कश्यप, आरडी राम कनौजिया, उमाशंकर उपाध्याय, दिनेश चन्द्र बाजपेयी, आरएस वर्मा, गुदड़ी सिंह कुशवाहा, श्याम सिंह राठौर, एसके पाण्डेय, भगवान सिंह कुशवाहा, ईएसपी श्रीवास्तव, शम्भूलाल गुप्ता, विष्णुपाल, अच्छेलाल वर्मा, रमेश कुमार जायसवाल, गंगाराम गौतम, रामचन्द्र मिश्रा, आरएस श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया।