APMP के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों को किया गया सम्मानित

Share

डॉ. एस. डी. सिंह बने एपीएमपी के संगठन सचिव 

लखनऊ। एसोशियन ऑफ प्राइवेट मेडिकल प्रैक्टिशनर्स लखनऊ की प्रबन्ध कार्यकारिणी की बैठक वरिष्ठ नाक, कान गला विशेषज्ञ व एपीएमपी के अध्यक्ष डा. सी.वी. पाण्डे की अध्यक्षता में रेगनेन्ट होटल निराला नगर में सम्पन्न हुई। सर्वसम्मति से डा. सी.वी. पाण्डे को संस्था का मानद संरक्षक व मार्ग दर्शक चुना गया और उन्हें संस्था द्वारा नवनिर्वाचित अध्यक्ष डा. एच.जी. जोशी द्वारा लाइफ time एचीवमेन्ट अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया तथा नवनिर्वाचित पदाधिकारियों व कार्यकारिणी के सदस्यों को मेमेन्टो व शाल पहना कर सम्मानित किया गया।

संस्था के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की प्रबन्धकारिणी सूची वर्ष 2026-27 में संरक्षक डॉ. सी. वी. पाण्डे, अध्यक्ष डॉ. एच. जी. जोशी, सचिव डॉ. मोहित सेठ, संगठन सचिव डॉ. एस. डी. सिंह, सास्कृतिक सचिव डॉ. आलोक दीक्षित, कोषाध्यक्ष डॉ. नूतन श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष डॉ. मो. इकराम खान, डॉ. राजेश गुप्ता, डॉ. शिवकुमार श्रंगारी, डॉ. टी. पी. दुबे, उपसचिव डॉ. ए. ए. सिद्धिकी, डॉ. दिव्याशू श्रीवास्तव, डॉ. नीरव अरोरा, डॉ. पंकज श्रीवास्तव, सप्रेक्षक डॉ अमित श्रीवास्तव निर्वाचित किए गए।

कार्यकारिणी सदस्यों में डॉ. ए.एस. खन्ना, डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, डॉ. दीपक दीक्षित, डॉ. गुलशन राय गुप्ता (अतिथि कार्यकारिणी सस्दय), डॉ० हरीश चन्द्र सिंह, डॉ० लुबना कमाल, डॉ. मनीषा भार्गव, डॉ. मो. इमरान खान, डॉ. मुकेश बन्सल, डॉ. एन. डी. टहलियानी, डॉ एन. के. मिश्रा, डॉ. पी. के. गुप्ता, डॉ. राकेश सिंह, डॉ. सुनील खरे, डॉ. सुनील पाण्डे को नामित किया गया। उक्त अवसर पर संरक्षक डॉ. सी.वी. पाण्डे द्वारा सभी निर्वाचित पदाधिकारियों एंव सदस्यों को आर्शीवाद प्रदान किया गया और उन्होने सभी कार्यकारिणी सदस्यों से अनुरोध किया कि आप सभी लोग मिल जुलकर कार्य करें और अपने सदस्यों की संख्या बढ़ाये। कार्यक्रम में डा. आलोक दीक्षित द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया जिसमें मशहूर सांस्कृतिक पार्टी वायलेंट ग्रुप द्वारा भव्य गीतमाला का आयोजन किया गया जिसमें शहर के मशहूर चिकित्सकों ने अपने-अपने मधुर स्वर में गाने गायें। जिसका उपस्थित सदस्यों ने भरपूर आनन्द उठाया, सांस्कृतिक सन्ध्या बहुत ही मनोरंजक रही। डा. आलोक दीक्षित ने गायन प्रस्तुत किये जिसकी सभी सदस्यों ने भरपूर प्रशंसा की अंत में डॉ. मोहित सेठ सचिव द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *