आसपा प्रमुख चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रेम प्रकाश के आने से मजबूत होगा पार्टी का जनाधार
लखनऊ। पूर्व आईपीएस अधिकारी प्रेम प्रकाश ने आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) की सदस्यता ग्रहण कर ली। प्रेम प्रकाश को पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने आसपा की सदस्यता ग्रहण करायी और कहा कि प्रेम प्रकाश जी के आसपा में शामिल होने से पार्टी को फायदा होगा। साथ ही वंचित समाज को भी इनके आने का लाभ मिलेगा। पुलिस उत्पीडन का शिकार वंचित व शोषित समाज को यह नहीं पता होता कि वे अपने मामले की पैरवी कैसे करें। प्रेम प्रकाश बहुजन समाज के लोगों की मदद करेंगे और पार्टी के जनाधार को मजबूत करेंगे। प्रेम प्रकाश के पार्टी में शामिल होने पर चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) परिवार में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन हैं।
