मेधावी छात्रों को सावित्री बाई फुले सम्मान से किया गया सम्मानित

Share

बुद्धं नमामि धम्म ध्वज यात्रा संस्थान भारत ने मेधावी बच्चों को मोमेन्टों, स्कूल बैग, पानी की बोतलें व पुस्तकें देकर किया गया सम्मानित

लखनऊ। बुद्धं नमामि धम्म ध्वज यात्रा संस्थान भारत के तत्वाधान में गांधी भवन, कास्तूरबा सभागार, लखनऊ में वर्ष-2026 में उत्तीर्ण हाई स्कूल व इन्टर मीडिएट के छात्र/छात्राओं के लिए कौशल विकास कार्यशाला के साथ ही माता सावित्री बाई फुले सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया।

समारोह का शुभारम्भ पूज्य भन्ते दीपांकर, जितेन्द्र वर्धन एवं बौद्धाचार्य हरीश चन्द्रा ने बुद्ध वन्दना के साथ कराया।

इस सम्मान समारोह में इन्टर में उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले दस छात्र/छात्राओं त्रिशान्त गौतम, अविका भारती, तान्या, प्रियम चन्द्रा, अश्विता गौतम, निलिश वर्मा, हिमेश प्रताप, अनुराग, सौम्या भारती तथ अक्षरा को सम्मानित किया गया, तथा हाई स्कूल के दस छात्र/छात्राओं ऐशानी, नेहल शंकर, हर्षित कुमार सिंह, प्रत्युश पाल, अनुरूद्ध आनन्द, हिमान्शु सिंह, अंशुल कुमार, प्रांजुल निम, श्रेष्ठ प्रताप सिंह को मोमेन्टों, स्कूल बैग, पानी की बोतलें व पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया।

साथ ही अन्य आये हुए लगभग 90 छात्र/छात्राओं को मोमेन्टो, स्कूल बैग व पुस्तकें देकर सम्मानित किया गया। इस समारोह में प्रदेश के अन्य जिलों कानपुर, बाराबंकी, आगरा, रायबरेली, सीतापुर, हरदोई तथा लखनऊ के आस-पास के लगभग 90 छात्र/छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

कैरियर काउन्सिलिंग के द्वारा छात्र/छात्राओं आगे बढ़ने हेतु विश्वविद्याय तथा इंजीनियरिंग के विशेषज्ञों के अलावा आईएएस टापर्स अकादमी के इंजी. देव प्रताप सिंह , डा. उमा शंकर सिंह, असिस्टेंट प्रो केकेसी महाविद्यालय, तथा केसिया जवाहरलाल नेहरू के असिस्टेंट प्रो. विनय शील, टापर्स अकादमी के निदेशक समीर आनन्द  के द्वारा कौशल विकास के विभिन्न विषयों पर जानकारी दी गयी। इसके अलावा मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री केके गौतम ने बताया कि हाई स्कूल व इन्टर में छात्रों को आगे बढ़ने के लिए नीट, इन्जीनियरिंग, मेडिकल, के लिए रास्ते खुल जाते हैं इसके साथ ही श्री आशोक कुमार गौतम पूर्व प्रधानाचार्य ने छात्रों को बैंकिग के विषय में आगे बढने़ की जानकारी दी तथा साथ ही  लघु उद्योग मंत्री के निजी सचिव (विशेष सचिव स्तर) राजीव कुमार पुष्प, एक्साईज़ डिप्टी कमिश्नर मुनीष शंकर ने भी छात्र/छात्राओं का शिक्षा के विभिन्न क्षेत्रों की जानकारी दी। सभा का संचालन तथा समापन धम्मपालन गाथा के संस्थान अध्यक्ष श्री हरीश चन्द्रा ने किया।

उक्त समारोह में विशेष रूप से ओपी चौधरी, बाबू नन्दन, मुन्ना लाल, मुनेश कुमार, आषीश कुमार, सुरेश चन्द्रा, अजय कुमार, राजेश कुमार, नीलम चन्द्रा, मोना, सुनील कुमार गौतम, समय सिंह गौतम, ओम प्रकाश, विजय कुमार, एफ लाल, राम कुमार, प्रेम चन्द्रा, राम प्रहलाद, ऋषिराज चन्द्रा, प्राची चन्द्रा दीक्षा बौद्ध मिलेन्द्र गौतम, रीता एडवोकेट, विनोद कुमार राजन, दिनेश ओम उपासक एफ लाल विजय कुमार बौद्ध, अरूण कुमार गौतम दुर्गा प्रसाद, श्यामलाल, पीपी भारती,  आदि गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *