आरक्षण के ख़िलाफ़ पहली बार खुलकर सामने आई भाजपा : उदितराज

Share

पाठक जी और नड्डा जी दोनों ब्राह्मण हैं,  इनके सहयोग से ‘रिज़र्वेशन हटाओ आन्दोलन के तीनों नेताओं को पहचान मिल गई

लखनऊ। अखिल भारतीय दलित, ओबीसी एवं माइनारटीज परिसंघ के राष्ट्रीय  अध्यक्ष व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ. उदितराज ने कहा कि बीजेपी पहली बार आरक्षण के ख़िलाफ़ खुलकर सामने आई है।

उन्होंने कहा कि जिस तरह उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष जेपी नड्डा आरक्षण विरोधियों से मिलकर उन्हें नेता बना रहे हैं, क्या ऐसा दलित, पिछड़े और आदिवासी नेताओं के लिए करने का साहस उनमें है?

उदितराज ने कहा कि पाठक जी और नड्डा जी दोनों ब्राह्मण हैं। इनके सहयोग से अल्प समय में ‘रिज़र्वेशन हटाओ (RHA) के तीन नेताओं—हर्ष दुबे, रण बहादुर सिंह चौहान और मृत्युंजय पाठक को पहचान मिल गई है। बीजेपी 2014 से आरक्षण समाप्त करने में लगी है। इस समय केंद्र सरकार में 8.24 लाख पद खाली हैं। निजीकरण, पीएसयू को बेचकर और ठेकेदारी के माध्यम से चोर दरवाज़े से आरक्षण खत्म किया जा रहा है। इससे भी संतुष्टि नहीं हुई, तो अब बीजेपी सीधे आरक्षण के विरोध में उतर आई है। बीजेपी को लगता है कि जेन-Z से जितना नुकसान होगा, उसकी न केवल भरपाई की जा सकती है, बल्कि और अधिक लाभ भी मिल सकता है यदि पूरा सवर्ण समाज उसके पक्ष में गोलबंद हो जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *