भाजपा ने यूपी को जंगलराज से मुक्त कराया : राजेन्द्र सिंह चौहान

Share

योगी जी के शासनकाल में लड़कियों के सम्मान से छेड़छाड़ नहीं चलने वाली

कमल जयंत

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य एवं यूपी मिल्क बोर्ड के पूर्व चेयरमैन राजेन्द्र सिंह चौहान का कहना है कि भाजपा ने जो भी वायदा किया, सत्ता में आने पर उसे प्राथमिकता से पूरा किया। राममंदिर निर्माण को लेकर विपक्ष भाजपा पर तंज करते हुए नारे लगाता था कि मंदिर वहीं बनाएंगे, लेकिन तारीख नहीं बताएंगे। भाजपा ने अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर का निर्माण कराया।

कहा जा रहा था कि संविधान के अनुच्छेद 370 को हटाया गया तो देश में माहौल खराब हो जाएगा। भाजपा ने वायदा किया था कि सरकार में आने पर अनुच्छेद 370 को हटाया जाएगा और इसे हटा दिया गया अब कश्मीर में देश के किसी भी राज्य में रहने वाले व्यक्ति को वहां जमीन खरीदने का अधिकार है। उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में चल रही सरकार में मां-बहनों की इज्जत सुरक्षित है।

अब इस तरह के तत्वों को अच्छी तरह से मालूम है कि योगी जी के शासनकाल में लड़कियों के सम्मान से छेड़छाड़ नहीं चलने वाली। अपराधियों में पुलिस प्रशासन का खौफ है। जो पिछली सरकारों खासतौर से सपा सरकार में अपराधियों में पुलिस का खौफ समाप्त हो गया था। भाजपा की सरकार में एक बार फिर कानून का इकबाल बुलंद हुआ है। अपराधी यूपी की जगह कहीं और अपना ठौर तलाश रहे हैं। अपराध की घटनाएं कम होने के साथ ही शोषित-वंचित समाज के लोगों का उत्पीडऩ रुका है और अब उनकी जमीनों पर अनाधिकृत तौर पर कब्जा करने की कोई अपराधी हिम्मत नहीं जुटा पा रहा है। अब यूपी की पहचान बदली है, भाजपा ने यूपी में कायम जंगलराज को खत्म किया है।

राष्ट्रवादी होना हर भारतीय की पहचान

यही वजह है कि देश की जनता अब यूपी को रोजगार प्रदेश कहने लगी है। पिछले आठ साल के शासन के दौरान प्रदेश में लाखों लोगों को नौकरी व रोजगार से जोड़ा गया है। राजेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रवादी होना हर भारतीय की पहचान है। राष्ट्रवाद के खिलाफ अब कुछ भी बर्दाश्त नहीं किया जाता है। हमारी सरकार का मकसद सभी देशवासियों में राष्ट्रवाद की भावना पैदा करना है। ताकि हरेक नागरिक की प्राथमिकता पहले राष्ट्र और बाद में कुछ और हो। राष्ट्र और राष्ट्रवाद के खिलाफ काम करने वालों की पहचान हो रही है और ऐसे राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ केन्द्र और यूपी की सरकार कठोर कार्रवाई भी कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *