डॉ. निर्मल ने सपा प्रमुख पर कसा तंज, कहा-नौ सौ चूहे खाकर अखिलेश हज को चले

Share

आरक्षण का सबसे ज्यादा विरोध तो अखिलेश ने किया
लखनऊ। डॉ. अम्बेडकर महासभा के अध्यक्ष एवं सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने कहा कि आज दलितों के आरक्षण की हिमायत करने वाले सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ही यूपी का मुख्यमंत्री रहते सबसे ज्यादा दलितों का नुकसान किया था। सपा सरकार में ही दलित वर्ग के अधिकारियों और कर्मचारियों को डिमोट किया गया। दलितों के लिए लागू प्रोमोशन में आरक्षण की व्यवस्था को समाप्त किया।

आरक्षण बिल को सपा ने अपने सांसद से ेलोकसभा में फड़वाया। इतना ही नहीं अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री रहते नयी राजस्व संहिता बनवायी, इससे भूमिहीन दलितों को प्राथमिकता के आधार जमीन का पट्टा मिलना बंद हो गया। सपा का कोई भी शासनकाल रहा हो, हर शासन में दलितों का भारी नुकसान हुआ। दलितों के आरक्षण, दलित निवारण अत्याचार निवारण एक्ट को सपा ने अपनी सरकार में निष्प्रभावी कर दिया।

जिससे सपा शासन में सबसे ज्यादा दलित उत्पीडऩ बढ़ा, साथ ही उत्पीड़न की रिपोर्ट लिखना तो दूर उत्पीड़ित वर्ग के खिलाफ ही कार्रवाई की गयी। अपने शासनकाल में बहुजन नायकों का विरोध करने और उनके नाम से बने स्मारकों, स्थलों, जिलों का नाम बदलने वाले अखिलेश यादव अब दलितों के वोट की खातिर बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर को मसीहा बता रहे हैं। दलित समाज किसी भी तरह सपा प्रमुख के बहकावे में नहीं आने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *