बैंक मैनेजर ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव को भी किया सम्मानित

लखनऊ। बलरामपुर चिकित्सालय के निदेशक कक्ष में एक अत्यंत गरिमामय एवं सुखद अवसर उपस्थित हुआ। इंडियन ओवरसीज बैंक, गोलागंज शाखा के चीफ मैनेजर ललित पंत एवं मैनेजर के. पी. सिंह द्वारा हमारे अस्पताल के शीर्ष नेतृत्व निदेशक डॉ. बी. के. एस. चौहान एवं चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रवीण श्रीवास्तव को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका भावपूर्ण नागरिक अभिनंदन एवं सम्मान किया गया। इसके साथ ही बैंक प्रबंधन द्वारा मुझे भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया।
बलरामपुर चिकित्सालय का निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होना और यहाँ की स्वास्थ्य सेवाओं का सुचारू रूप से संचालन होना, हमारे निदेशक और चिकित्सा अधीक्षक के कुशल मार्गदर्शन, दूरदर्शी नेतृत्व और संवेदनशीलता का ही परिणाम है।
आपकी रहनुमाई से हर राह आसान होती है,
आपके कुशल नेतृत्व में ही अस्पताल की पहचान होती है।
ऐसे सहृदय और योग्य अधिकारियों के सानिध्य में कार्य करना पूरे चिकित्सालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उनके इस सम्मान से हम सभी अत्यंत हर्षित और गौरवान्वित हैं।

इस मौके पर बलरामपुर अस्पताल के चीफ फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने इंडियन ओवरसीज बैंक (गोलागंज शाखा) की पूरी टीम का हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस शाखा से एक आत्मीय और अटूट व्यावसायिक संबद्धता है, क्योंकि हमारे पूरे बलरामपुर चिकित्सालय स्टाफ का वेतन खाता इसी गोलागंज ब्रांच में जाता है।
व्यवहार से ही बनते हैं दिलों के रिश्ते,
वरना मिलने को तो राहों में हज़ार मिलते हैं।
चीफ मैनेजर ललित पंत, मैनेजर के. पी. सिंह और बैंक के समस्त कर्मचारियों का कार्य व्यवहार, सेवा भावना, तत्परता और सहयोग सदैव अनुकरणीय रहता है। जिस कुशलता से वे हमारे अस्पताल कर्मियों की बैंकिंग आवश्यकताओं का ध्यान रखते हैं, वह वास्तव में प्रशंसनीय है।
इत्र, मित्र, फूल और पहचान,
बढ़ा देते हैं अपनों का मान।
नेतृत्व सच्चा हो जहाँ का,
वहाँ खुद-ब-खुद झुकता है आसमाँ।
राजीव कुमार ने कहा कि हमारे नेतृत्व को सम्मानित करने और चिकित्सालय परिवार के प्रति यह स्नेह एवं सम्मान प्रकट करने के लिए हम पूरे बलरामपुर अस्पताल परिवार की ओर से इंडियन ओवरसीज बैंक, गोलागंज शाखा का हार्दिक आभार व्यक्त करते हैं।
रिश्ता विश्वास का यूँ ही सदा बना रहे,
हर मोड़ पर ये आपसी सम्मान सजा रहे।
