प्रदेश के हजारों पेंशनरो ने हर जिले मे धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री जी को  ज्ञापन दिया

Share

एक सूत्रीय मांग चिकित्सा बिल को विधायको की भांति ऑफलाइन जमा रहने का विकल्प माँगा

लखनऊ। सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के आवाहन पर चिकित्सा बिल को विधायकों की भांति ऑफ लाइन जमा करने की मांग को लेकर पुरे प्रदेश के हर जिले मे हजारों पेंशनरो ने धरना प्रदर्शन कर मुख्य मंत्री जी को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया है। लखनऊ मे यह कार्यक्रम कर्मचारी मसीहा बी0एन0 सिंह प्रतिमा पर जिलाध्यक्ष अंगद की अध्यक्षता और जिला मंत्री आर सी उपाध्याय के संचालन मे हुआ है।
संगठन की इस लड़ाई का समर्थन करने आये अखिल भारतीय राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुभाष लम्बा जी ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि पेंशनरो की इस मांग और संघर्ष का पूरा देश समर्थन करता है। उन्होंने बताया कि देश कि सरकार ही कर्मचारी पेंशनर शिक्षक विरोधी है। पेंशनर पुनरीक्षण आदि विषय 8बचब के 03 नवम्बर को जारी नोटिफिकेशन मे छोड़ दिया है। वित्त विधेयक-2025 पास कर तिथि के आधार पर समानता देने से इंकार पहले ही कर दिया है, लड़ाई लम्बी है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के कर्मचारियों शिक्षकों पेंशनरो को आवाहन किया कि 12 दिसम्बर को रामलीला मैदान दिल्ली होने वाली रैली मे बड़ी संख्या मे अवश्य भागीदारी करें।
संगठन के अध्यक्ष अमर नाथ यादव राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एस0पी0 सिंह लम्बा जी का स्वागत करते हुए आश्वस्त किया उत्तर प्रदेश का पेंशनर हर लड़ाई मे साथ खड़ा रहेगा. दिल्ली कि रैली मे उत्तर प्रदेश बढ़-चढ़कर भाग लेगा। 8बचब के दायरे मे पुराने पेंशनरो की पेंशन का विषय लाने की लड़ाई लड़ी जाय हमारा संगठन साथ मे रहेगा।
संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बी0एल0 कुशवाहा महामंत्री ओ0पी0 त्रिपाठी राष्ट्रीय सचिव एसके मिश्रा ने बताया कि जिलों से जो सूचना मिल रही है वह बहुत ही उत्साह वर्धक है.आज के इस कार्यक्रम मे लगभग 40000 पेंशनर सड़को पर उतरे है। कई जिले में रैली निकाले है, बहुत ही आक्रोश है। यह आक्रोश सरकार को भारी पड़ेगा। 01 अक्टूबर से चिकित्सा बिल जमा नहीं हो पर रहा है। 70, 80, 90 साल के बुजुर्ग दवा के आभाव मे परेशान हो रहे हैं इलाज नहीं हो रहा है क्योंकि पैसा नहीं है।
सभा को ओ पी राय, आरपी अवस्थी, अशोक कुमार मौर्या, विश्व मोहन शुक्ला, उमाशंकर उपाध्याय, गंगाधर निरंकारी, ललित प्रकाश सक्सेना, रामस्वरूप कश्यप, कमल अग्रवाल, रामभजन मौर्या, एसके अवस्थी, जेपी पाण्डेय, अशोक मिश्रा, गंगाराम गौतम, दिनेश चन्द्र बाजपेयी, कमलेश पाठक, अम्बरीश अवस्थी, अफीक सिद्दीकी, एस0के0 पाण्डेय, भगवान सिंह वर्मा, श्याम सिंह राठौर, बाबूलाल वर्मा, शम्भूलाल गुप्ता, श्री कृष्ण पाण्डेय, रामशंकर श्रीवास्तव, गोकुल सिंह, रामगुलाम पाल, दयाराम सोनकर, राजकुमार सिंह, आर0डी0 कनौजिया, शंकर लाल मिश्रा, विनोद कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, शिवकुमार सिंह आदि ने सम्बोधित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *