संगठन की आवाज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का लक्ष्य : भवन नाथ पासवान

Share

डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष का लिया गया संकल्प

लखनऊ। डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक रविवार को उद्यान भवन, हजरतगंज, लखनऊ में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, संगठनात्मक मजबूती, सामाजिक न्याय, संवैधानिक अधिकारों तथा छात्रों, युवाओं, महिलाओं और वंचित वर्गों से जुड़े ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर चर्चा की गई।

कार्यक्रम में मंच के राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी राम बहादुर ने बुद्ध वंदना कराई तथा संगठन की एकता, अनुशासन, समर्पण और वैचारिक मजबूती पर जोर दिया। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का आह्वान किया।

मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान ने अपने संबोधन में कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक ताकत उसके पदों से नहीं, बल्कि उसके समर्पित कार्यकर्ताओं, मजबूत संगठनात्मक ढांचे और समाज के प्रति जवाबदेही से तय होती है। उन्होंने कहा कि डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच को प्रदेश के प्रत्येक जनपद, तहसील, ब्लॉक और गांव स्तर तक मजबूत बनाया जाएगा, ताकि संगठन की आवाज समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

चुनावी पारदर्शिता और लोकतांत्रिक अधिकारों पर जोर

बैठक में आगामी चुनावों के मद्देनजर निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनावी प्रक्रिया सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। मंच ने निर्वाचन आयोग से मतदाता सूची में नाम जोड़ने, संशोधन करने और शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया को सरल एवं पारदर्शी बनाने की मांग की। संगठन ने कहा कि प्रत्येक पात्र नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का अवसर मिलना चाहिए और चुनावी प्रक्रिया में जनता का विश्वास बनाए रखना सभी संबंधित संस्थाओं की जिम्मेदारी है।

बैठक में राष्ट्रीय संरक्षक एवं पूर्व आईएएस अधिकारी राम बहादुर, राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव एस. पी. सिंह, मोहम्मद हनीफ खान, प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुमार दादू, उत्तर प्रदेश प्रभारी राम सिंह, पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी भारत वीर, अवध प्रांत प्रभारी आदित्य वर्मा, पूर्वांचल प्रभारी राकेश चंद्र राना, गीता गुप्ता, बाल किशन सरोज, सरवन सरोज, राजन पासी, बालक राम, अमर नाथ, अयोध्या प्रसाद, वीरेंद्र हांडा, राम सजीवन, होरी लाल, डॉ. जय प्रकाश, इंजीनियर प्रशांत राज, शत्रुहनलाल रावत, संत राम रावत, गुरु प्रसाद, पीतांबर प्रसाद, राम किशन पासी, सुभाष पासी, आर. एन. यादव, अनिल पासी, राम अवध, डॉ. अनिल, उमाशंकर त्यागी, सतीश पासी, मो. मतीन अली, अनिल एडवोकेट, नरेंद्र वर्मा, राजकिशोर, ज्वाला प्रसाद, शम्भू नाथ, राम भारत, रिंकू कश्यप, श्रीकांत एडवोकेट, सोहन लाल, मनोज कुमार, बुझारत सरोज, आकाश पासी, सुशील पासी, तालुकदार यादव, कमलेश यादव, दीप राज रावत, अंजनी कुमार, रघुवेन्द्र रावत, गिरजेश संखवार, अश्वनी कुमार, कल्याण सिंह, भानु प्रताप सिंह, राम कुमार, राम विराज रावत, सुभाष चंद्र, राजकुमार, जयकरण, बाबू भाई (पार्षद), जाबिर अली, मो. कामिल, सतवीर सिंह भड़ाना, अरविन कुमार, राकेश कुमार, उर्मिला गौतम, इंजीनियर रचना, विजय यादव, राम खिलावन, भास्कर पासवान, फतेह बहादुर एवं अवनी हांडा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन को प्रदेशव्यापी स्तर पर मजबूत बनाने, सामाजिक एकता बढ़ाने तथा संविधानसम्मत तरीके से जनता के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ। डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच का संकल्प कृ संगठन मजबूत होगा, सामाजिक न्याय की आवाज बुलंद होगी और जनहित के मुद्दों पर संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *