सभी मरीजों को अस्पताल से ही मिलें दवाएं : वी. हेकाली झिमोमी

Share

DPRA के एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव से की मुलाकात

लखनऊ। DPRA का एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख  सचिव वी. हेकाली झिमोमी से मिला। इस प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष जे.के. सचान, प्रदेश महामंत्री प्रद्युम्न सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

​इस शिष्टाचार भेंट के दौरान फार्मासिस्टों के हितों और उनकी मांगों के बारे में विस्तार से पूरी चर्चा हुई। इस पर प्रमुख सचिव ने सकारात्मक आश्वासन दिया कि इन सभी विषयों को जल्द ही दिखवाकर पूरा कराया जाएगा। साथ ही उन्होंने निम्नलिखित महत्वपूर्ण निर्देश दिए।

​उन्होंने कहा कि दवाओं का रखरखाव सही तरीके से हो। ​यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी मरीजों को अस्पताल से ही दवाएं मिलें, उन्हें कोई भी दवा बाहर से न खरीदनी पड़े। ​मरीजों के प्रति हमारा व्यवहार बहुत अच्छा और मधुर रहे। ​यह भी सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी दवा एक्सपायर न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *