समाजवादी पीडीए जागरूकता अभियान के तहत लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में अभियान चलाया गया

लखनऊ। समाजवादी छात्र सभा द्वारा चलाए जा रहे समाजवादी पीडीए जागरूकता अभियान के तहत मंगलवार को लखनऊ के बाबा साहब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय में अभियान चलाया गया। इस दौरान करीब 300 छात्रों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम के दौरान मीडिया व छात्रों से संवाद के दौरान समाजवादी छात्र सभा के राष्ट्रीय महासचिव मनोज पासवान ने कहा कि आज अखिलेश यादव जी के नेतृत्व पर छात्रों व नौजवानों पर भरोसा बढ़ा है इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्रों के हित के पर प्रतिबध्द है।
मनोज पासवान ने कहा कि सपा सरकार बनने पर नौकरी व रोजगार की व्यवस्था होगी। आज नौजवान दर दर भटकने को मजबूर हैं। कार्यक्रम का आयोजन समाजवादी छात्र सभा के प्रदेश सचिव पवन चौधरी द्वारा किया गया।
इस दौरान शिवशंकर सरोज, राकेश पटेल,प्रवेश यादव, प्रिंस मयंक रावत, अनुराग रंजन, आदित्य कुशवाहा ,आलोक रंजन, गुरु दयाल रावत, आयुष कुमार,दिलीप कुमार, मनीष रावत सक्षम, मयंक पासी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।