बहुजन समाज के लोग दोस्त और दुश्मन की पहचान करें : मिठाई लाल भारती

Share

दलित समाज के लोगों ने संविधान के सम्मान में सपा का साथ देकर भाजपा को दो नंबर पर भेज दिया, यूपी में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकें 

वाराणसी। वाराणसी जिला के अजगरा विधानसभा के बर्थरा खुर्द में समाजवादी  पार्टी के तत्वावधान में “ दलित चेतना महापंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया ! जिसकी अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के ज़िलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ यादव तथा संचालन विधानसभा अध्यक्ष बाबूलाल यादव ने किया। दलित चेतना  महा पंचायत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती और विशिष्ट अतिथि विधान परिषद सदस्य आशुतोष सिन्हा जी रहे।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव 2027 में समाजवादी पार्टी को मज़बूत करने हेतु दलित समाज का आह्वान कर समर्थन देने की अपील की।

उन्होंने कहा कि बहुजन समाज के लोग दोस्त दुश्मन की पहचान करें ! तथा विधानसभा चुनाव में अपने वोटो का बँटवारा न करें ! जिस तरह से 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी का साथ देकर उत्तर प्रदेश में नंबर वन पर पहुचा दिया !

भाजपा दो नम्बर पर चली गई ! दलित समाज के लोगों ने संविधान के सम्मान में सपा का साथ देकर भाजपा को दो नंबर पर भेज दिया ! ठीक उसी तरह 2027 में भी सपा का साथ देकर भाजपा को हटाने का काम करें ! क्योंकि भाजपा संविधान और आरक्षण विरोधी भाजपा को सत्ता से हटाने का काम करें ! उन्होंने आगे कहा कि संविधान बाबा साहब की आत्मा है ! हम लोग संविधान को बचाने के लिए कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं !

सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव लक्कड़ पहलवान ने कार्यकर्ताओं को जनत के बीच समाजवादी विचारधारा को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की और विशिष्ट अतिथि एमएलसी आशुतोष सिंह द्वारा आगामी चुनाव विधान परिषद चुनाव के लिए सभी लोगों से सहयोग करने की अपील की !

उन्होंने भाजपा की नीतियों के खिलाफ कार्यकर्ताओं को जाने का आह्वान किया ! राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव सत्य प्रकाश सोनकर द्वारा विधानसभा की जनता से आगामी चुनाव 2027 के लिए अखिलेश जी को मुख्यमंत्री बनने के लिए समाजवादी पार्टी को वोट करने की अपील किया !

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पूर्व विधायक कैलाश नाथ सोनकर, पूर्व प्रत्यासी सुनील सोनकर, राष्ट्रीय सचिव जितेन्द्र कुमार भारती, राष्ट्रीय सचिव डॉ. संजय कुमार, राष्ट्रीय सचिव छितिज कुमार, राष्ट्रीय सचिव स्वराज प्रसाद प्रिंसपल, श्रीमती विद्या भारती, राष्ट्रीय सचिव बबीता भारती, पूर्व प्रधान एवं राष्ट्रीय सचिव प्यारे लाल, महिला सभा की जिला अध्यक्ष श्रीमती शशि यादव, महिला सभा की विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी, सतीश पाल,योगेंद्र कुमार आर्या, वरिष्ठ नेता भीष्म नारायण यादव, लालजी राजभर, बैजनाथ गुप्ता, दिनेश मौर्य, महेंद्र सोनकर,डा० कमलेश सोनकर, विधानसभा महासचिव डी०के० मौर्य, जोन प्रभारी सतेंद्र यादव जी, जोन प्रभारी शंभू नाथ यादव, जोन प्रभारी सुनील यादव, सेक्टर प्रभारी विवेक कन्नौजिया, सेक्टर प्रभारी हरिओम यादव, पूर्व प्रधान प्यारे लाल, महेंद्र सोनकर, पूर्व सीडीओ मोती लाल व्यास, के अलावा भारी संख्या में लगभग पाँच हजार की संख्या में दलित समाज के लोग मौजूद रहे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *