छह जिलों में आयोजित कार्यक्रम में दलित समाज के साथ करेंगे संविधान के महत्व पर चर्चा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव चिंतामणि 10 अक्टूबर से बुंदेलखंड के दौरे पर रहेंगे। उनका ये दौरा यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर लगाया गया है। सपा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने बुंदेलखंड के सभी जिलों के अध्यक्षों को चिंतामणि के कार्यकर्म की जानकारी भेज दी है।
चिंतामणि 10 अक्टूबर को जालौन में पार्टी कार्यकर्ताओं के स ही धोबी समाज के लोगों के कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। वे 11 अक्टूबर को झांसी, 12 अक्टूबर को ललितपुर, 13 अक्टूबर को महोबा, 14 अक्टूबर को बांदा और 15 अक्टूबर को हमीरपुर को हमीरपुर में आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
चिंतामणि ने बताया कि उनके इस कार्यक्रम का मकसद दलित समाज को वोट के अधिकार और संविधान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि मौजूद राजनीतिक हालात में संविधान और आरक्षण बचाने के साथ ही वोट बचाने की लड़ाई सपा लड़ रही है। इसलिए दलितों को सपा के साथ मिलकर संविधान बचाने की लड़ाई लदनी होगी, यही हम उन्हें समझाने के लिए जा रहे हैं।