वे टू सक्सेस फाउंडेशन ने जरूरतमंद बच्चों को मुहैया करायी शिक्षा सामग्री

Share

हमें समाज के विकास के लिए देश के नौनिहालों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना होगा : प्रेम त्रिपाठी

लखनऊ। दो अक्टूबर को बसंत कुंज, दुबग्गा स्थित ब्लॉक नंबर 14 के सामने वाले पार्क में बच्चों के लिए शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

सामाजिक संस्था वे टू सक्सेस फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम में अल्पसंख्यक आयोग की सदस्य रोमाना सिद्दिकी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की तथा शिक्षा के महत्व पर अपने विचार साझा किए। वहीं भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम त्रिपाठी  विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा के बिना हमारा विकास अधूरा है। हमें समाज के विकास के लिए देश के नौनिहालों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करना होगा।

प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि इसके लिए सामाजिक संस्था वे टू सक्सेस फाउंडेशन सराहनीय कार्य कर रही है, इसी तरह अन्य संस्थाओं को भी गरीब बच्चों के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध करानी चाहिए।

कार्यक्रम में बालागंज पूर्व पार्षद राम नरेश पटेल, रामायणी ग्रुप से फारूकी, चांद सलमानी एवं आदर्श भाई सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने बच्चों की शिक्षा को समाज के विकास और बेहतर भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों एवं उपस्थित नागरिकों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों द्वारा मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों एवं सहयोग करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया गया। शिक्षा सामग्री वितरण कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। “शिक्षा का साथ | समाज का विकास | बेहतर कल की ओर”।

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *