INDIA गठबंधन में फूट का दावा करने वालों को जनता जवाब देगी, साथी दल एकजुट : सुनील सिंह

Share

सत्ता पक्ष को INDIA गठबंधन की चिंता करने के बजाय किसानों, युवाओं, रोजगार महंगाई और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े सवालों का जवाब जनता को देना चाहिए

लखनऊ। लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व एमएलसी चौधरी सुनील सिंह ने सत्ता पक्ष की ओर से INDIA गठबंधन में फूट होने के दावों पर कहा कि गठबंधन के साथियों के बीच लोकतांत्रिक तरीके से विचार-विमर्श होना किसी फूट का संकेत नहीं है। अलग-अलग दलों की अपनी राय हो सकती है, लेकिन जनता से जुड़े मुद्दों पर विपक्षी दल लगातार एकजुट होकर अपनी बात रख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष को INDIA गठबंधन की चिंता करने के बजाय किसानों, युवाओं, रोजगार, महंगाई और लोकतांत्रिक संस्थाओं से जुड़े सवालों का जवाब जनता को देना चाहिए। गठबंधन के घटक दल आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से आगे बढ़ रहे हैं।

सुनील सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और लोकदल समेत सभी सहयोगी दलों की प्राथमिकता जनहित के मुद्दे हैं। गठबंधन के भीतर विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श स्वाभाविक है और इसे राजनीतिक मतभेद या फूट के रूप में देखना उचित नहीं है।

लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि INDIA गठबंधन में फूट की बात करने वालों को आने वाले समय में जनता के बीच से ही जवाब मिलेगा। हमारा ध्यान किसी के दावे पर नहीं, बल्कि किसानों, युवाओं, गरीबों और आम जनता के अधिकारों की लड़ाई पर है। गठबंधन के भीतर संवाद लोकतंत्र की ताकत है, कमजोरी नहीं। उन्होंने कहा कि लोकदल उत्तर प्रदेश में विपक्षी एकता और आपसी समन्वय को मजबूत करने के लिए अपने स्तर पर लगातार प्रयास करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *