मूलभूत जायज मुद्दों को लेकर देश भर के जनपदों में पेंशनरों ने किया जोरदार धरना-प्रदर्शन

Share

प्रस्ताव पारित कर मांगों का ज्ञाापन स्थानीय प्रशासन के जरिये प्रधानमंत्री को भेजकर समाधान की मांग किया

लखनऊ। अपनी मूलभूत जायज समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर लाखों पेंशनरों ने आल इण्डिया स्टेट गवर्नमेंट पेंशनर्स फेडरेशन के आवाहन पर पूरे देश भर के एवं उत्तर प्रदेश सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन ने समस्त जनपद मुख्यालयों में जोरदार शांतिपूर्ण धरना प्रदर्शन कर प्रस्ताव पारित करते हुए मांगों का ज्ञापन स्थानीय प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को भेजकर समाधान की पुरजोर मांग की।

राजधानी लखनऊ में यह कार्यक्रम स्थानीय बीएन सिंह प्रतिमास्थल सरोजनी नायडू पार्क पर पूर्वान्ह 11ः00 बजे प्रारम्भ हुआ, जो अपरान्ह 5ः00 बजे तक चला। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में शीर्ष पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में पेंशनर्स, कर्मचारी शिक्षकों ने भागीदारी किया, अध्यक्षता जिला अध्यक्ष अंगद सिंह एवं संचालन जिला मंत्री आरसी उपाध्याय ने किया। प्रदेश भर से विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी के आधार पर लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष अमरनाथ यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा, महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने दावा किया कि धरना प्रदर्शन में पचास हजार से अधिक सदस्यों ने भागीदारी कर अपनी सामूहिक आवाज बुलंद किया है।

वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा ने कहा कि आये दिन केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकारों के वित्तमंत्री कहते हैं कि हमारा टैक्स कलेक्शन बहुत अच्छा हो गया है। इसके बावजूद भी सबसे बड़े और ईमानदार टैक्स पेयर कर्मचारी शिक्षक पेंशनर्स के कोरोना काल के 18 महीने के फ्रीज्ड महंगाई भत्ता/महंगाई राहत का भुगतान, वरिष्ठ नागरिकों का रेल किराये की छूट को बहाल करने एवं पेंशन को आयकर से मुक्त रखने का फैसला टालती जा रही है।

आम सभा को ओपी राय, आरपी अवस्थी, रामभजन मौर्या, विपिन कुमार, कमल अग्रवाल, कमलेश मिश्रा, अशोक कुमार मौर्या, उमाशंकर उपाध्याय, नितिन अग्रवाल, आरजी पाल, राजकुमार सिंह, रामस्वरूप कश्यप, जीडी निरंकारी, शिवराम पाल, विनोद कुमार सिंह, श्याम सिंह राठौर, आरडी कन्नौजिया, शम्भू लाल गुप्ता, अशोक लाल, एसके पाण्डेय, भगवान सिंह वर्मा, श्रीकृष्ण पाण्डेय, अम्बरीष अग्निहोत्री, एसके अवस्थी, जीएस कुशवाहा, शंकरलाल मिश्रा, एके गुप्ता, गिरीश चन्द्र आदि ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *