सुधीर शर्मा एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना

Share

रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के उपाध्यक्ष एशियन गेम्स 2026 के दौरान रोइंग की स्पर्धाओं में आरएफआई के पर्यवेक्षक की भूमिका भी निभाएंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव सुधीर शर्मा (उपाध्यक्ष, रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया) नागोया (जापान) में आयोजित एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में हिस्सा लेने के लिए जापान रवाना हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के सचिव एशियन गेम्स 2026 के दौरान रोइंग की स्पर्धाओं में आरएफआई के पर्यवेक्षक की भूमिका भी निभाएंगे।

नागोया में एशियन गेम्स 2026 के दौरान रोइंग की स्पर्धाओं का आयोजन 21 से 24 सितंबर तक होगा। इसी दौरान एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस का आयोजन 23 सितंबर को होगा।

कांग्रेस में रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया (आरएफआई) के अध्यक्ष बालाजी मरादप्पा और महासचिव शुभाशीष मुखर्जी भी हिस्सा लेंगे।

एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में विभिन्न एशियाई देशों के रोइंग फेडरेशन के पदाधिकारी भाग लेंगे। सदस्य देशों के प्रतिनिधि रोइंग के विकास एवं अपने-अपने देश में रोइंग के संचालन पर प्रेजेंटेशन देंगे।

इसी के आधार पर एशियन रोइंग फेडरेशन विभिन्न देशों को नामी प्रशिक्षक उपलब्ध कराने के साथ प्रशिक्षकों व रेफरी की कार्यशालाएं आयोजित करने तथा रोइंग उपकरण आदि उपलब्ध कराने में मदद करेगा।

सुधीर शर्मा के एशियन रोइंग फेडरेशन की कांग्रेस में भाग लेने और एशियन गेम्स में आरएफआई के पर्यवेक्षक की जिम्मेदारी मिलने पर उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के महासचिव डा. आनन्देश्वर पाण्डेय ने उन्हें बधाई दी।

पाण्डेय  के अलावा उत्तर प्रदेश रोइंग एसोसिएशन के संरक्षक पवन सिंह चौहान (एमएलसी), अध्यक्ष रानी पक्षालिका सिंह (एमएलए), चेयरमैन रेणुका मिश्रा (आईपीएस), चयन समिति के चेयरमैन आदित्य मिश्रा (सेवानिवृत्त आईपीएस) तथा यूपी रोइंग एसोसिएशन के संरक्षक मंडल के सदस्य डॉ. आरपी सिंह (सेवानिवृत्त आईपीएस), राजीव त्रिवेदी (सेवानिवृत्त आईपीएस), विनोद कुमार सिंह (आईपीएस), डा. आरके स्वर्णकार (आईपीएस) व दीपक कुमार (आईपीएस) ने उन्हें बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *