स्वतंत्रता दिवस पर हम सब मिलकर संविधान की रक्षा का संकल्प लें : सलाहउद्दीन सिद्दीकी

Share

आजादी के बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान दिया, हमारा संविधान जितना मजबूत होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा

लखनऊ। यूपी के पूर्व राज्य मंत्री और समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता सलाहउद्दीन सिद्दीकी ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संविधान से ही स्वाधीनता है। हम सब मिलकर इस स्वतंत्रता दिवस पर संविधान की रक्षा का संकल्प लें। इसके लिए जो भी त्याग करना होगा, हम करें।

उन्होंने कहा कि आज के दिन हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अंबेडकर और उन तमाम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को याद कर रहे हैं, जिनकी कुर्बानी, त्याग और बलिदान की वजह से  आजादी मिली है। इस आजादी को पाने के लिए हमारे लाखों क्रांतिकारी शहीद हुए। हम उन्हें याद कर रहे हैं। नमन करते हैं,उनके बलिदान की वजह से ही देश आजाद है।

सलाहउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि आजादी के बाद बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने देश को संविधान दिया। हमारा संविधान जितना मजबूत होगा, लोकतंत्र उतना ही मजबूत होगा। आजादी के दिन हम लोग एक तरफ  जहां बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर को याद कर रहे हैं, वहीं डॉ. राम मनोहर लोहिया, आचार्य नरेंद्र देव, जयप्रकाश नारायण, नेताजी मुलायम सिंह यादव को भी याद कर रहे है, जिन्होंने  हमें समाजवादी आंदोलन दिया है। हम सभी लोग चाहते हैं कि हमारा देश खुशहाल हो तरक्की करें और दुनिया में आगे दिखाई दे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *