युग दृष्टा थे अटल बिहारी वाजपेयी जी : प्रेम त्रिपाठी

Share

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने पूर्व प्रधानमंत्री की पुण्यतिथि पर उन्हें दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी युग दृष्टा होने के साथ ही युग पुरुष भी थे।

उनके विचार और उनका उदारवादी दृष्टिकोण उन्हें महान बनाता है। अटल जी ही ऐसे नेता थे जिनका आदर विपक्ष ने नेता भी करते थे और उनके विचारों पर खुलेमान से अपनी सहमति व्यक्त करते थे।

प्रेम त्रिपाठी ने राष्ट्रीय प्रेरणा स्थल पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत की और उन्हें अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

उन्होंने अटल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि आपस में सौहार्द और भाईचारा स्थापित करके अटल जी ने हमेशा सांप्रदायिकता के खिलाफ मुखर विरोध किया।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी जी ने सांप्रदायिक सौहार्द को स्थापित करने के लिए पूरे जीवन काम किया। अटल जी की सादगी और विरोध पक्ष की बात को सुनने की सहजता ही उन्हें महान बनाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *