डॉक्टर कलाम साहब की 11वीं पुण्यतिथि पर हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

Share

वृक्ष लगाने के साथ ही बच्चों को शिक्षित बनायें : अब्दुल नसीर

लखनऊ। डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम ट्रस्ट की ओर से लखनऊ स्थित गंज शहीदा कब्रिस्तान  गोमतीनगर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन मौलाना ख़ालिद रशीद फिरंगी महली इमाम ईदगाह के नेतृत्व मे किया गया।

27 जुलाई 2015 को कलाम साहब ने शिलांग में आख़िरी सास ली और 30 जुलाई को मद्रास के मशहूर रामेश्वरम में दफ़नाए गये। आज मस्जिद में नमाज़ के बाद मौलाना ने डॉ कलाम साहब के लिए दुआ कराई।

कलाम ट्रस्ट के चेयरमैन अब्दुल नसीर नासिर ने कहा कि कलाम साहब के लिये सच्ची श्रद्धांजलि यही होगी हम सभी बच्चों का स्कूलों में दाखिला करायें और पेड़ लगाने के साथ ही उनकी देखभाल भी करें। अनवर आलम, फारूक चौधरी,अज़हर गुफ़रान नसीम वगैरह ने भी पेड़ लगाये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *