संस्था द्वारा बाबा साहब की अस्थियों और बोधि वृक्ष की वंदना पूजा जारी रहेगी : रामकुमार गौतम

लखनऊ। डॉ. अंबेडकर अस्थि कलश बचाओ संघर्ष मोर्चा के आवाहन पर बुधवार को विधानसभा के सामने स्थित अंबेडकर महासभा प्रांगण में स्थापित बाबा साहब के अस्थि कलश, बोधिवृक्ष,बुद्ध प्रतिमा, आदि की सैकड़ों बुद्ध- अंबेडकर अनुयायियों ने पूजा वंदना की।
पूजा वंदना में अस्थि कलश बचाओ संघर्ष मोर्चा के संयोजक मंडल के सदस्य, राम कुमार गौतम (पूर्व एसडीएम लखनऊ) ने कहा कि संस्था द्वारा बाबा साहब की अस्थियों और बोधि वृक्ष की वंदना पूजा जारी रहेगी। संस्था हर हफ्ते बुधवार को अम्बेडकर महासभा परिसर में पूजा वंदना का कार्यक्रम जारी रखेगी। पूजा वंदना कार्यक्रम में मुख्या रूप से दया सागर बौद्ध, राम लगन सिंह यादव, भीमराज, मोर्चा के जिला संयोजक वीर बहादुर बौद्ध, एवं डॉक्टर लाल्ती देवी,पूर्व जज सत्यवीर सिंह यादव, पूर्व डीएफओ एमपी गौतम, पूर्व डायरेक्टर, ट्रेजरी श्रीनाथ सिंह कुशवाहा, टीएल बौद्ध, समय सिंह बौद्ध, टी पी गौतम, रामपाल, गिरजा शंकर, आर एल बौद्ध, हरी लाल बौद्ध, डॉ रामकुमार, राम सजीवन, रामनाथ कश्यप, राजाराम, शिव प्रसाद अमर सिंह आदि मौजूद रहे।