10 जुलाई को लखनऊ जनपद के पेंशनरो का फिर होगा जुटान : बीएल कुशवाहा

Share

बीएन सिंह प्रतिमा पर हस्ताक्षर याचिका का होगा प्रदर्शन

लखनऊ।सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के आवाहन पर लखनऊ के पेंशनर 10 जुलाई को 4 बजे बीएन सिंह प्रतिमा पर 20 जनपदों की हस्ताक्षर याचिका का प्रदर्शन कर कर्मचारी मसीहा बीएन सिंह का आशीर्वाद लेकर पीएमओ भेजनें का द्वितीय चक्र के पे्रषण का कार्य करेंगे।

पेंशनरो की मुख्य 10 मांगे है। जैसे पेंशन पुनरीक्षण का विषय 8 में लाना, मूल्य सूचकांक मे सुधार, राशिकरण की कटौती, 10 साल पर बंद करना, पुरानी पेंशन लागू करना, 18 माह का ऐरियर देना आदि 10 बिन्दु है। इन पर प्रधानमंत्री जी का ध्यान लम्बे समय से आकर्षित किया जा रहा है। संगठन के महामंत्री ओपी त्रिपाठी ने बताया कि इस कार्यक्रम मे गर्मी के मौसम को देखते हुए केवल लखनऊ के पेंशनरो को बुलाया गया है।

सेवानिवृत कर्मचारी एवं पेंशनर एसोसिएशन के अध्यक्ष अमर नाथ यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएल कुशवाहा ने सेवानिवृत और सेवारत कर्मचारियों से अपील क़ी है कि इस न्याय क़ी लड़ाई मे सहयोग प्रदान करें।  लखनऊ शाखा के अध्यक्ष अंगद सिंह व मंत्री आरसी उपाध्याय ने जिले के पदाधिकारियो और पेंशनर को अधिक से अधिक संख्या मे भाग लेने की अपील किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *