​ डॉ. पवन कुमार अरुण को डीजी परिवार कल्याण का अतिरिक्त प्रभार

Share

राजीव कुमार ने  महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ​ डॉ. अरुण को डीजी परिवार कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने पर उन्हें बधाई दी

लखनऊ। डीपीआरए के प्रदेश प्रवक्ता एवं बलरामपुर चिकित्सालय, लखनऊ के  ​मुख्य फार्मासिस्ट राजीव कुमार ने  उत्तर प्रदेश के महानिदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य ​ डॉ. पवन कुमार अरुण को डीजी परिवार कल्याण का अतिरिक्त प्रभार दिए जाने पर उन्हें बधाई दी है।

राजीव कुमार ने कहा कि डॉ. अरुण को ​डीजी परिवार कल्याण बनाये जाने का उत्तर प्रदेश शासन द्वारा लिया गया निर्णय उनकी उत्कृष्ट कार्यशैली, अद्वितीय प्रशासनिक क्षमता, दूरदर्शिता और चिकित्सा एवं स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रति डॉ. अरुण की अटूट निष्ठा पर अटूट विश्वास का प्रतीक है।

राजीव कुमार ने कहा कि डॉ. अरुण के कुशल नेतृत्व में प्रदेश की चिकित्सा व्यवस्था निरंतर नए आयाम छू रही है, और अब परिवार कल्याण विभाग को भी आपके मार्गदर्शन में एक नई ऊर्जा और दिशा मिलेगी। ​चिकित्सा और स्वास्थ्य जगत आपके इस नवीन दायित्व से अत्यंत गौरवान्वित और आशान्वित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *