डा आंबेडकर अस्थिकलश का स्थानांतरण नहीं हो रहा है : महासभा

Share

डॉ अंबेडकर अस्थि कलश बचाओ संघर्ष मोर्चा” बुधवार को महासभा परिसर में स्थापित डॉ. अम्बेडकर के अस्थि कलश की करेगा वंदना

लखनऊ । बाबा साहेब डा. आंबेडकर महासभा के महामंत्री अमरनाथ प्रजापति ने बताया कि बाबा साहेब डा. आंबेडकर महासभा में माई साहेब डा. सविता आंबेडकर द्वारा स्थापित अस्थिकलश को स्थानांतरित किए जाने का कोई प्रकरण नहीं है।

डा. आंबेडकर महासभा में स्थापित बाबा साहेब का अस्थिकलश आंबेडकर महासभा में यथावत रहेगा।

वहीँ दूसरी तरफ डॉ अंबेडकर अस्थि कलश बचाओ संघर्ष मोर्चा” के संयोजक व यूपी के पूर्व वित मंत्री, केके गौतम ने कहा कि बाबा साहब के अनुयायियों को इनके झूठे बयान पर भरोसा नहीं काना चाहिए।

हमें बाबा साहब की अस्थियों को महासभा परिसर में स्तापित रखने के लिए लोकतान्त्रिक तरीके से किये जा रहे अपने आनोलन को बंद नहीं करना चाहिए।

साथ ही हर  बुधवार की शाम अस्थिकलश कके नीचे बुद्ध वंदना का कार्यक्रम जारी रखना चाहिए। बैठक में लिए गए निर्णय के मुताबिक कल यानी बुधवार की शाम सभी अनुयायी महासभा परिसर में एकत्र होकर बाबा साहब के अस्थिकलश की  बुद्ध वंदना करेंगे।

उन्होंने सभी भगवन बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों से अनुरोध किया है कि विधानसभा के सामने बने अम्बेडकर महासभा में बाबा साहब की पवित्र अस्थियां स्थापित हैं।

इन अस्थियों को राज्य की योगी सरकार महासभा के अध्यक्ष के साथ मिलकर महासभा परिसर से हटाना चाहती है।

हमें बाबा साहब की अस्थियों को महासभा परिसर में यथावत बनाये रखने के लिए किसी के बयान पर भरोसा  करने के बजाय हर बुधवार अस्थिकलश की महासभा परिसर में जाकर पूजा अर्चना करते रहना है।

डॉ. अंबेडकर अस्थि कलश बचाओ संघर्ष मोर्चा” ने “बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महासभा स्थल” पर प्रत्येक बुधवार सायं 6:00 बजे से सायं 8:00 तक बुद्ध वंदना, पूजा, अर्चना करने का निर्णय लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *