नफ़रत के इस दौर मे संत कबीर के विचार आज भी प्रासंगिक : डॉ. हरी राम

Share

संत कबीर ने पूरे संसार को प्रेम की शिक्षा दी और प्रेम से ही विश्व में शान्ति संभव

लखनऊ। उद्यान विद्याग के प्रेक्षा गृह लखनऊ मे संत कबीर की 639 वीं जयन्ती मनायीं गयी। कार्यक्रम के आयोजक किंग जार्ज चिकित्सा विश्व विद्यालय के प्रोफ़ेसर डॉ. हरी राम कहा कि आज नफ़रत के इस दौर मे संत कबीर के विचार प्रासंगिक हैं। संत कबीर ने पूरे संसार को प्रेम की शिक्षा दी और आज  प्रेम से ही विश्व में शान्ति संभव हो सकती है।

मुख्य अतिथि सांसद बृज लाल ने विस्तार से गौतम बुद्ध और संत कबीर के जीवन पार प्रकाश डाला। इस जयन्ती मे लखनऊ, कानपुर, रायबरेली और प्रतापगढ़ से भारी संख्या मे लोगों ने भाग लिया। सभा का संचालन सेवा निब्रित उप निदेशक गन्ना संस्थान डॉ नवल किशोर कमल ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सेवानिवृत  अधिशाषी अभियंता प्रसाद सोनवानी ने की।

कार्यक्रम को विशिष्ट अतिथि साधना कोरी मुख्य कोषधिकारी लखनऊ, भगवान दीन शंखवार अध्यक्ष कोरी/कोली समाज उत्तर प्रदेश, भंते दीपांकर ने कबीर पर विस्तार से चर्चा की। |सभा को महाबीर प्रसाद, ट्रेड टैक्स डिप्टी कमिश्नर, केपी चौधरी, प्रतापगढ़, कोरी समाज के जिलाध्यक्ष राजाराम कोरी, मनीराम प्रबुद्ध, उतर प्रदेश कोरी संस्थान के अध्यक्ष, राम सजीवन कोरी, अरविन्द शाक्य, उच्च न्यायलय के अधिवक्ता सरजू रामराव ने सम्बोधित किया।

सभा को महाबीर प्रसाद, सेलटैक्स डिप्टी कमिश्नर के पी चौधरी, प्रतापगढ़ के कोरी समाज के जिलाध्यक्ष राजा राम कोरी, मनी राम प्रबुद्ध, उतर प्रदेश कोरी संस्थान के अध्यक्ष राम सजीवन कोरी, अरविन्द शाक्य, उच्च न्यायलय के अधिवक्ता सरजू राम राव ने सम्बोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *