हमें लोकतान्त्रिक तरीके से आन्दोलन करके बाबा साहब की पवित्र अस्थियों को नहीं हटने देना है

लखनऊ। डॉ अंबेडकर अस्थि कलश बचाओ संघर्ष मोर्चा” के संयोजक व यूपी के पूर्व वित मंत्री, केके गौतम ने सभी भगवन बुद्ध और बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के अनुयायियों से अनुरोध किया है कि विधानसभा के सामने बने अम्बेडकर महासभा में बाबा साहब की पवित्र अस्थियां स्थापित हैं, इन अस्थियों को राज्य की योगी सरकार महासभा के अध्यक्ष के साथ मिलकर महासभा परिसर से हटाना चाहती है।
केके गौतम ने कहा कि हमें किसी भी कीमत पर लोकतान्त्रिक तरीके से आन्दोलन करके बाबा साहब की पवित्र अस्थियों को नहीं हटने देना है। इस सम्बन्ध में मोर्चा की ओर से, बुद्ध-अंबेडकर समितियों /संगठनों एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों तथा भंते गणों से विचार विमर्श किया गया था।
डॉ. अंबेडकर अस्थि कलश बचाओ संघर्ष मोर्चा” ने “बोधिसत्व बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर महासभा स्थल” पर प्रत्येक बुधवार सायं 6:00 बजे से सायं 8:00 तक बुद्ध वंदना, पूजा, अर्चना करने का निर्णय लिया है।
मह्सभा परिसर में बाबा साहब की अस्थि कलश के नीचे पूजा, बुद्ध वंदना करने के लिए अधिक से अधिक संख्या में सभी लोग शामिल हों, ताकि बाबा साहब की पवित्र अस्थियों को यहाँ से कहीं और शिफ्ट होने से बचाया जा सके।