विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ लामबंद हो बहुजन समाज
गोरखपुर। समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी का प्रशिक्षण शिविर जिला कार्यालय समाजवादी पार्टी गोरखपुर में संपन्न हुआ । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी बाबा साहब अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में संविधान व आरक्षण दोनों खतरे में है । संविधान व आरक्षण को बचाने के लिए भाजपा सरकार को हटाना समाज हित में जरूरी है।

भारती ने अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में 2027 विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ लामबंद होने के लिए बहुजन समाज से मार्मिक अपील की।
भाजपा सरकार में दलित क्राइम में देश में नंबर वन पर है ! भाजपा सरकार में दलितों की समस्याएं नहीं सुनी जा रही है बल्कि जुल्म ज्यादती अत्याचार बड़े पैमाने पर जारी है !
उन्होंने कहा कि अम्बेडकर वाहिनी हर बूथों पर अपना यूथ खड़ा करेगी ! और भारतीय जनता पार्टी की विदाई करेगी और 2027 में अखिलेश यादव जी की सरकार बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगी ! 2024 लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी नम्बर वन पर रही ! आगामी 2027 विधान सभा चुनाव में भी नम्बर वन पर रहेगा ! समाजवादी पार्टी गोरखपुर के जिलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने कहा कि संविधान हमारा पवित्र ग्रंथ है ! संविधान हमारे भारत का शान है ! आज भाजपा संविधान की धज्जिया उड़ा रही है ! आरक्षण पर डाका डाल रही है ! पीडीए समाज का अपमान कर रही है ! पीडीए हमारी ताकत है ! इसी के बल पर हम समाजवादी सरकार बनायेंगे !
प्रशिक्षण शिविर की अध्यक्षता समाजवादी पार्टी गोरखपुर के ज़िलाध्यक्ष बृजेश गौतम ने किया तथा संचालन अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश मास्टर ने किया !
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष शब्बीर कुरैशी,, अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रवण पटेल, राष्ट्रीय सचिव एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गण विनोद कुमार आज़ाद एडवोकेट, सुनील कुमार, राजेन्द्र प्रसाद, श्री बहराइची प्रसाद प्रेमी, चंदन राज कनौजिया, विवेक भाष्कर, राम चंद्र बौद्ध, मुरारी कनौजिया, पिंटू पासवान, राजू प्रसाद, उमाशंकर मुसहर, यूसुफ अंसारी, रवि यादव, सुषमा शर्मा (गौतम), प्रदीप चौधरी, रवीन्द्र कुमार, हाफिज सहादत हुसैन, संत कुमार, नसरा ख़ातून, बाल गोपाल, आदि राष्ट्रीय सचिव के अतिरिक्त विजय कुमार, श्रीमती सुशीला भारती, सरिता सोनकर, महिला सभा की जिला अध्यक्ष अनार कली मौर्या, विनीत चौधरी, अमित सिंह गौतम, शिक्षक एमएलसी प्रत्यासी गोरखपुर कमलेश यादव, चंद्र भूषण आर्या, प्रशान्त कुमार, कार्यालय प्रभारी श्री मैना भाई आदि मौजूद रहे ! कार्यक्रम के आयोजनकर्ता अम्बेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव दुर्गेश कुमार, विनोद सिंह आज़ाद , राजेन्द्र प्रसाद , ने आए हुए सभी लोगों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया !