बकरीद पर हुई छात्र की हत्या पर सख्त कदम उठाये सरकार : मायावती

Share

ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शासन और प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने  गाजियाबाद के खोड़ा क्षेत्र में युवक सूर्य चौहान की हत्या की घटना पर दुख जताया।

उन्होंने कहा कि यह घटना बेहद दुखद और चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शासन और प्रशासन को प्रभावी कदम उठाने चाहिए। मायावती ने अपने बयान में कहा कि घटना में शामिल अपराधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि कानून का राज कायम रहे और लोगों में सुरक्षा की भावना बनी रहे।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाएं गंभीर चिंता का विषय हैं।

बसपा प्रमुख ने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, इस प्रकार की घटनाओं के दूरगामी और व्यापक प्रभाव पड़ सकते हैं।

इसलिए सरकार को पूरी तरह सतर्क रहकर कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि अपराध और हिंसा की घटनाओं पर समय रहते अंकुश लगाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

यह है पूरा मामला 

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में बकरीद के त्योहार पर खोड़ा थाना क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में 11वीं कक्षा के छात्र की चाकू मारकर हत्या कर दी गई।

आरोप है कि हमला सूर्या के दोस्त असद और उसके साथियों ने किया। सूर्या को पहले पेट में चाकू मारा गया। इसके बाद वह चाकू लगे हालत में करीब 200 मीटर तक जान बचाने के लिए भागा।

आरोपियों ने पीछा कर उसे गिरा दिया और पेट से चाकू निकालकर दोबारा कई बार वार किए। उपचार के दौरान शुक्रवार को सूर्या ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *