डॉ. योगेश, डॉ. गुप्ता और डॉ. चौहान के निदेशक ग्रेड में पदोन्नति होने पर हार्दिक वंदन

Share

सलीका हो अगर झुक कर मिलने का, तो कद अपने आप बढ़ जाया करते हैं 

लखनऊ। डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित एसोसिएशन, लखनऊ के जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता राजीव कुमार कनौजिया ने कहा कि आज का दिन हमारे विभाग के लिए स्वर्णिम है। उत्तर प्रदेश शासन द्वारा डॉ. योगेश प्रकाश अग्रवाल और डॉ. राजीव कुमार गुप्ता को निदेशक पद पर प्रोन्नत किया है। मैं उनका हार्दिक स्वागत और अभिनंदन करता हूं। लेकिन, जब बात हमारे अपने और बेहद अजीज डॉ. बी.के. चौहान की आती है, तो शब्द कम पड़ जाते हैं। उनके लिए विशेष रूप से ये शेर पेश है।

‘लोग आँखों में आँखें डालकर बात करते हैं,
आप सादगी से दिल में उतर जाते हैं।ँ
हुनर तो बहुतों के पास होता है महफिल में,
पर आप जैसे फनकार बरसों में नजर आते हैं। ‘
डा. चौहान केवल एक अधिकारी नहीं, बल्कि एक ‘जादूगर’ हैं। बतौर एनेस्थेटिक उनका हाथ इतना सधा हुआ और अनुभव इतना गहरा है कि जटिल से जटिल केस में भी उनकी मौजूदगी ही आधी निश्चिंतता दे देती है। बलरामपुर चिकित्सालय में उनके अधीक्षक रहते हुए जो अनुशासन और सेवा भाव हमने देखा, वह आज भी एक मिसाल है। सचिवालय से लेकर बाराबंकी और फिर मंडल तक का उनका सफर इस बात का गवाह है कि जहाँ-जहाँ उनके कदम पड़े, वहाँ उन्होंने अपनी काबिलियत की अमिट छाप छोड़ी। वह एक ऐसे अधिकारी हैं जिनके पास पद की गरिमा भी है और रिश्तों की गर्माहट भी। डॉ. चौहान आपका निदेशक बनना केवल आपकी पदोन्नति नहीं है, बल्कि इस पद का सम्मान बढऩा है। आप जैसे नेक और काबिल इंसान का हमारे इतने करीब होना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। तीनों नवनियुक्त निदेशकों को पुन: उज्ज्वल कार्यकाल की अनंत शुभकामनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *