विश्वयुद्ध के खतरे के बीच बुद्ध की प्रासंगिकता पर गोष्ठी आज

Share

आंबेडकर महासभा ट्रस्ट द्वारा आयोजित कार्यक्रम में ब्रजेश पाठक भी करेंगे शिरकत

लखनऊ। विश्वयुद्ध के खतरे और बुद्ध की प्रासंगिकता विषय पर एक सेमिनार कल 31 मार्च को उद्यान भवन के सभागार में आयोजित किया जा रहा है। सदस्य विधान परिषद डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने बताया कि सेमिनार डा.आंबेडकर महासभा ट्रस्ट के तत्वावधान में पूर्वाह्न 11:00 बजे से प्रारंभ होगा।

उद्यान भवन सभागार में आयोजित इस सेमिनार में यूपी के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक,संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, मुख्यमंत्री के प्रमुख सलाहकार अवनीश अवस्थी,सूचना आयुक्त दिलीप अग्निहोत्री,पूर्व कुलपति डा. बी. आर. आंबेडकर स्कूल आफ सोशल साईस महू मध्यप्रदेश डा. आर.एस. कुरील, डिक्की के प्रदेश अध्यक्ष मनीष वर्मा, लोकपाल लखनऊ आर. आर. जैसवार,वरिष्ठ पत्रकार संतोष बाल्मीकि सहित अन्य विद्वान अपने विचार व्यक्त करेंगे।महासभा ट्रस्ट के मंत्री अमरनाथ प्रजापति ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता पूर्व राज्य मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद डॉक्टर लालजी प्रसाद निर्मल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *