ये कौन लोग हैं जो दिल्ली में खून की होली खेलना चाहते हैं : उदितराज

Share

दलितों को ढाल बनाकर उनके ही शोषण का यह षड्यंत्र

लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि ये कौन लोग हैं जो उत्तम नगर, दिल्ली में ईद के पर्व पर खून की होली खेलने जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि ये वही लोग हैं जो ख़ुद ऐसा दलितों के साथ करते हैं। लखनऊ में एक दलित ने होली पर सवर्ण को हैप्पी होली बोला तो उसने दलित की हत्या कर दी। देश में कोई ऐसा दिन नहीं होता जब किसी दलित की हत्या न होती हो या रेप न हो या संपत्ति पर कब्ज़ा इत्यादि। कभी-कभार जाति के लोग भी एक दूसरे की हत्या कर देते हैं और परिवार में भी ऐसा हो जाता है।

संघ और भाजपा के लोग न्याय मांगने के बहाने हिन्दू-मुस्लिम का मामला बना रहे

उदितराज ने कहा कि उत्तम नगर, दिल्ली में दलित और मुस्लिम के बीच झगड़ा हुआ और दोनों तरफ से मारपीट भी हुई और चोटें भी आयीं। दुर्भाग्य से तरुण की मौत हो गई और दूसरी तरफ भी किसी की मौत हो सकती थी। जितनी सख्त कार्रवाई हो सकती है हुई भी और होगी। दोषी पक्ष के 17 लोग जेल में हैं और उनके घर पर बुलडोजर चले। सजा तो कानून के अनुसार ही होगी और हो भी रही है, लेकिन आरएसएस और बीजेपी के लोग बाहर से आकर न्याय मांगने के बहाने हिंदू-मुस्लिम का मामला बना रहे हैं। सरकार उनकी है और इस मामले में कोई कोताही होती है तो सरकार पर दबाव बनायें और जितनी कठोर सजा हो सकती है दिलाएं, लेकिन मामले को सांप्रदायिक रंग न दें। उन्होंने कहा कि जब सवर्ण दलितों की हत्या करते हैं तो क्यों नहीं खून की होली खेलने की बात करते हैं, उल्टे एफआईआर भी नहीं दर्ज होने देते, सजा तो बहुत मुश्किल से होती है। दलितों को ढाल बनाकर उनका ही शोषण का यह षड्यंत्र है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *