भारत में भी कई ‘एपिस्टीन फाइल’ जैसे मामले मिल जाएंगे
लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि कैप्टन कहे जाने वाले स्वयंभू ज्योतिषाचार्य अशोक खरात को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसने 58 महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाए। उसके भक्तों में बड़े नेता जैसे अमित शाह, पूर्व सीएम एकनाथ शिंदे, महाराष्ट्र महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर आदि देखे जा सकते हैं।

अमेरिका के एपिस्टीन मामले में मोदी जी और हरदीप पुरी का लिया जा रहा नाम
उदितराज ने कहा कि यहां कई ‘एपिस्टीन फाइल’ जैसे मामले मिल जाएंगे लेकिन जहां भी ऐसा होगा बीजेपी के नेताओं का नाम ज़रूर सामने आएगा। अमेरिका के एपिस्टीन मामले में मोदी जी और हरदीप पुरी का नाम भी लिया जाता है। यह सिर्फ संयोग नहीं, बल्कि इनके आचरण पर सवाल उठाता है। कभी-कभी वक्त खराब होता है तो लोग पकड़ में आ जाते हैं, वरना ऐसे कई और भी मिलेंगे। संयोग से यह मामला सामने आ गया। ज्योतिष, तंत्र-मंत्र और वास्तु के करोड़ों ग्राहक मिल जाएँगे, जो कुछ भी करने को तैयार रहते हैं। उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ अशोक खरात ही दोषी नहीं है, बल्कि समाज में व्याप्त अशिक्षा, पाखंड और अंधविश्वास भी जिम्मेदार हैं। जब राम रहीम जैसे लोगों को इतना बढ़ावा मिलता है, तो ऐसे ज्योतिषाचार्य और बाबा पैदा होंगे ही। चमत्कार और भविष्य बताने जैसी कोई चीज नहीं होती सिवाय खुद के प्रयास और दिमाग के सही दिशा में इस्तेमाल के।