आरक्षण मुद्दे पर भागवत जी की पहल सराहनीय : डॉ. निर्मल

Share

संघ प्रमुख ने कहा जबतक समाज में भेदभाव तबतक जारी रहे आरक्षण

लखनऊ। सदस्य विधान परिषद एवं अम्बेडकर महासभा के अध्यक्ष डॉ. लालजी प्रसाद निर्मल ने संघ प्रमुख मोहन भागवत के विचारों का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर भागवत जी ने कहा है कि जबतक समाज में भेदभाव है तबतक आरक्षण जारी रहे। उन्होंने कहा कि आरक्षण के पक्ष में बहुत कम लोग ही कम लोग अपनी बात बेबाकी के साथ रख पाते हैं। भागवत जी ने हमेशा गरीबों के पक्ष को ही मजबूती से समाज और सरकार के सामने पेश किया है।

दलितों को जो आरक्षण मिला है, उसका आधार सामाजिक छुआछूत है

उन्होंने यह भी कहा कि खुशी की बात है कि दलित समाज में सक्षम लोग आरक्षण का लाभ नहीं ले रहे हैं। डॉ. निर्मल ने कहा कि भागवत जी ने सामाजिक एकता की दिशा में जो पहल की है, उससे आरक्षण के खिलाफ जिन लोगों में नफरत का भाव है, सच्चाई जानने के बाद उनमें ये भाव कम होगा और सामाजिक एकजुटता बढ़ेगी। महासभा के अध्यक्ष ने कहा कि दलितों को जो आरक्षण मिला है, उसका आधार सामाजिक छुआछूत है। जबतक ये समाप्त नहीं होती, तबतक दलितों का आरक्षण जारी रहना चाहिए। यही बात भागवत जी भी कह रहे हैं। उनकी बात को आरक्षण का विरोध करने वाले लोग अच्छे से समझेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *