सामाजिक संस्था वे टू सक्सेज फाउंडेशन ने क्षेत्र में लगवाया कैंप
लखनऊ। अकबरनगर से विस्थापित होकर बसंतकुंज क्षेत्र में बसे दस हजार लोगों के आधारकार्ड में डेढ़ साल बाद भी अकबरनगर का ही पता लिखा था, जिसे बदलकर आधारकार्ड अपडेट नहीं कराया गया था। जिसकी वजह से इस क्षेत्र में रह रहे लगभग दस हजार लोग सरकारी योजनाओं के जरिए मिलने वाले लाभ से वंचित हो गये थे। इसके अलावा एसआईआर के दौरान इन लोगों के वोटर कार्ड भी नहीं बन पा रहे थे।
सामाजिक संस्था वे टू सक्सेज फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी ने पहल करके क्षेत्र में आधार कार्ड अपडेट कराने का एक कैंप आयोजित किया है। यह कैंप सभी लोगों के आधार अपडेट होने तक जारी रहेगा। इस कैंप की जानकारी लगते ही क्षेत्रीय लोगों ने अपना आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए अपने जरूरी कागजात कैंप में दिखाकर व जरूरत के मुताबिक जमा करके अपना आधार अपडेट कराना शुरू कर दिया है।