सलाहउद्दीन के अनुरोध पर अखिलेश यादव ने एमएच खान को बनाया पार्टी प्रवक्ता

Share

सलाहउद्दीन सिद्दीकी के आवास पहुंचकर सपा प्रमुख ने दी ईद की बधाई

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री सलाहउद्दीन सिद्दीकी के आवास पर जाकर उन्हें ईद की मुबारकबाद दी। इस मौके पर वहां मौजूद बसपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. एमएच खान को सलाहउद्दीन सिद्दीकी ने अखिलेश जी से मुलाकात करायी।

सिद्दीकी ने अखिलेश जी से आग्रह किया कि एमएच खान साहब सपा में शामिल होना चाहते हैं। इस पर अखिलेश यादव ने सलाहउद्दीन सिद्दीकी के आवास पर ही खान को सपा की सदस्यता ग्रहण करायी और उन्हें सपा की पालिसी और उसके पक्ष को न्यूज चैनलों में रखने के लिए अधिकृत किया। खान लंबे समय तक बसपा के पक्ष को न्यूज चैनलों पर रखते रहे हैं। बसपा से अलग होने के बाद अब डॉ. एम. एच. खान समाजवादी पार्टी के नेशनल पैनलिस्ट के तौर पर मुख्तलिफ टीवी चैनलों पर पार्टी का मौकिफ पेश करेंगे। सलाहउद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि वे अखिलेश यादव जी का दिल की गहराइयों से शुक्रिया अदा करते हैं, उन्होंने अपनी मौजूदगी से इस मौके को यादगार बना दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *