ऐतिहासिक उपलब्धि : जे.के. सचान डीपीआरए के छठी बार निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित

Share

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दिया आशीर्वाद

लखनऊ। लखनऊ के होटल हिन्द पैलेस, इन्दिरानगर में आज डिप्लोमा फार्मासिस्ट राजपत्रित अधिकारी एसोसिएशन, उत्तर प्रदेश का द्विवार्षिक प्रांतीय अधिवेशन एवं निर्वाचन एक ऐतिहासिक मील का पत्थर साबित हुआ। संगठन की अटूट एकता का परिचय देते हुए जे.के. सचान ने रिकॉर्ड छठी बार निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में शपथ लेकर नया कीर्तिमान स्थापित किया। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजीव कुमार कनौजिया ने दी।

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों का गरिमामयी सानिध्य

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने दीप प्रज्ज्वलित कर अधिवेशन का शुभारंभ किया। उनके साथ चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने नवनिर्वाचित टीम को अपनी शुभकामनाएं दीं। इनमें डॉ. पवन कुमार, महानिदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, डॉ. रंजना खरे, महानिदेशक (ट्रेनिंग), डॉ. संजू अग्रवाल, निदेशक (पैरामेडिकल), चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, संजीव वर्मा, जे.डी. (पैरामेडिकल), उत्तर प्रदेश भी मौजूद रहे।चुनाव अधिकारी नागेन्द्र भूषण पाण्डेय ने निर्वाचन परिणामों की घोषणा की। जे.के. सचान के लगातार छठी बार अध्यक्ष चुने जाने पर सदन तालियों की गडग़ड़ाहट से गूंज उठा। उपमुख्यमंत्री ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया और उनके कुशल नेतृत्व की सराहना की।

मीडिया सेल का गठन

नवनिर्वाचित प्रांतीय कार्यकारिणी (2026-28) के मुताबिक अध्यक्ष जे.के. सचान (छठी बार निर्विरोध),वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार श्रीवास्तव, महामंत्री प्रद्युम्न सिंह, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष सुरेश चन्द्र वर्मा, संगठन मंत्री अंजनी कुमार राय, संयुक्त मंत्री अवधेश कुमार सिंह, सम्प्रेक्षक सुभाष चन्द्र चुने गये।

संगठन की गतिविधियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए राजीव कुमार कनौजिया को मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस मौके पर अध्यक्ष जे.के. सचान ने कहा कि ‘यह जीत मेरी नहीं, बल्कि प्रदेश के हर फार्मासिस्ट अधिकारी के विश्वास की जीत है। महानिदेशक डॉ. पवन कुमार एवं शासन के सहयोग से हम संवर्ग की पदोन्नति और अन्य विभागीय विसंगतियों को दूर करने के लिए पूरी शक्ति से कार्य करेंगे। ‘अधिवेशन में प्रदेश के सभी जनपदों से आए प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *