इन्हीं मनुवादियों ने पीएम मोदी को ‘हिंदू हृदय सम्राट’ से ‘तेली’ बना दिया
लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज, आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज ने कहा कि‘आरएसएस और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने शिवपुरी जिला मुख्यालय पर यूजीसी नियमों का विरोध करते हुए नारे लगाए मोहन यादव जाएगा और जाकर भैंस चराएगा। ’ उन्होंने कहा कि मनुवादी किसी के सगे नहीं होते, न देश के, न समाज के, न दोस्ती के, न किसी सिद्धांत या विचारधारा के; बस मुफ्तखोरी और खुद का स्वार्थ। पीएम मोदी को ‘हिंदू हृदय सम्राट’ से ‘तेली’ बना दिया।

अब संघ व भाजपा कार्यकर्ता नारे लगा रहे, मोहन यादव जाएगा और जाकर भैंस चराएगा
डॉ. उदितराज ने कहा कि बहुजनों को इससे बड़ी और क्या सीख मिल सकती है? दलित-पिछड़े जो जाति के नेता के पीछे चिपके हैं, चाहे उनका कितना भी अहित हो जाए। बसपा समर्थकों की अगर आंखें अभी भी नहीं खुलीं तो संविधान और अधिकार बचाने की बात करना बेइमानी है। उन्होंने दलित समाज के लोगों से पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी के सिवा कोई और अधिकार सुरक्षित कर सकता है?