भारत में नहीं रुकेगा लव जिहाद : उदितराज

Share

देश में जाति प्रमुख कारण, धर्म में जाति की जंजीर तोड़नी होगी

लखनऊ। दलित, ओबीसी, माइनारिटीज एवं आदिवासी परिसंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद डॉ. उदितराज का कहना है कि समाज में अब लव जिहाद नहीं रुकेगा और रोकना है तो हिंदुओं में रोटी-बेटी का संबंध हो वर्ना परिस्थितिवश ऐसा होता रहेगा। समाज के बंधन तोड़ो और लोगों को आजाद करो और मिलने-जुलने दो। डॉ. उदितराज ने अपने ट्वीटर एक्स पर लिखा है कि आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत जी बड़े चिंतित हैं लव जिहाद को लेकर परंतु सच से दूर होकर। वैसे लव जिहाद नाम की कोई बात नहीं है। भारत में जाति प्रमुख कारण है। हम अब प्राचीन युग में नहीं हैं जब लड़कियां घर और गांव से बाहर न निकलें। सोशल मीडिया ने तो इस तरह की सारी दूरी को खत्म कर दिया है।

मुस्लिम समाज में जाति का बंधन नहीं

उन्होंने आगे लिखा कि वह ख़ुद के अनुभव से बता रहे हैं कि कई विवाह योग्य लडक़ी और लडक़े के परिवार मिले जो शादी के लिए परेशान हैं और कारण जाति के अंदर उपयुक्त लडक़ी और लडक़े का न मिलना है। नाम का हिंदू समाज बड़ा है लेकिन हमारे हिंदू धर्म में जाति के बाहर शादी-विवाह नहीं हो सकता। हमारे धर्म ने लडक़ा-लडक़ी को चुनाव करने के लिए जाति के अंदर सीमित कर दिया गया और बराबरी का न मिले तो बाहर जाना पड़ता है। मुस्लिम समाज में जाति का बंधन नहीं और न कोई विरोध तो ऐसे में शादी- विवाह हो जा रहा है। लिहाजा हिन्दू धर्म को लव जिहाद से बचाने के लिए समाज के अगुवा लोगों को धर्म में जाति की जंजीर तोडऩी होगी।

दिल्ली बार काउंसिल चुनाव में हो आरक्षण

डॉ. उदितराज ने एक अन्य ट्वीट में एक्स पर लिखा कि दिल्ली बार काउंसिल का चुनाव 20, 21 और 22 फरवरी 2026 तिथियों में होगा। इस बार महिला आरक्षण 30′ होगा लेकिन दलित और ओबीसी का प्रतिनिधित्व नहीं होगा जैसे पहले से होता रहा है। ऐसे चुनाव से इन वर्गों को क्या लाभ इसलिए आरक्षण जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *