सामाजिक संस्था वे टू सक्सेस फाउंडेशन ने बच्चों को वितरित की निशुल्क शिक्षण सामग्री

Share

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम त्रिपाठी ने संस्था के कार्यों की सराहना की, शफीक सलमानी ने कहा उनका ये अभियान आगे भी  जारी रहेगा

लखनऊ। सामाजिक संस्था वे टू सक्सेस फाउंडेशन ने छोटे बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए भूतनाथ इंदिरा नगर में गरीब बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का  वितरण किया।

संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी ने बताया कि भूतनाथ पर निशुल्क शिक्षण सामग्री वितरण भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम त्रिपाठी द्वारा किया गया।

इस मौके पर प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा हासिल करके ही हम अपने अधिकार हासिल कर सकते हैं।

प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी गरीब बच्चों को निशुल्क शिक्षण सामग्री जिसमें पुस्तकें, कापी, स्टेशनरी, पानी की बोतल और टिफिन आदि लम्बे समय से वितरित कर रहे हैं।

प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि सामाजिक संस्था वे टू सक्सेस फाउंडेशन का मकसद गरीब बच्चों में शिक्षा के प्रति लगाव पैदा करना है।

प्रेम त्रिपाठी ने कहा कि साथ ही गरीबी के कारण कापी किताब या स्टेशनरी के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा के मौलिक अधिकार से वंचित ना रह जाय।

उन्होंने कहा किइसी बात को ध्यान में रखकर ये संस्था शिक्षण सामग्री वितरित करने के अभियान में लगी हुई है। संस्था के अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी ने प्रेम त्रिपाठी के प्रति आभार जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *