सपा में शामिल होंगे नसीमुद्दीन सिद्दीकी

Share

हाल ही में छोड़ी थी कांग्रेस, इनके सपा में शामिल होने से पार्टी को होगा चुनावी फायदा?

लखनऊ। बीते दिनों कांग्रेस पार्टी छोडऩे वाले नसीमुद्दीन सिद्दीकी सपा में शामिल होंगे। उन्हें जल्द ही पार्टी की औपचारिक सदस्यता दी जाएगी। बीते दिनों उन्होंने पार्टी में खुद की उपेक्षा की बात कहते हुए कांग्रेस से किनारा किया था। कांग्रेस छोडऩे के बाद इस बात की अटकलें लग रहीं थीं कि वह आजाद समाज पार्टी के साथ जा सकते हैं। मालूम हो कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे और पार्टी में उनका अच्छा रसूख था।

यूपी के कद्दावर नेताओं में है गिनती

नसीमुद्दीन सिद्दीकी कद्दावर नेता माने जाते हैं और इससे पहले बसपा की सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं। उनका राजनीतिक अनुभव और पकड़ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में मजबूत मानी जाती है। कांग्रेस छोडऩे के बाद प्रदेश या केंद्रीय नेतृत्व ने उनके जाने पर किसी भी तरह की टिप्पणी नहीं की थी।

सपा को मिला एक मुस्लिम चेहरा

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के सपा में आने के बाद पार्टी को एक मजबूत मुस्लिम चेहरा मिला। आजम खां के लगातार जेल में रहने के बाद पार्टी के पास जमीनी रूप से जुड़ा ऐसा कोई चेहरा नहीं था। राजनीतिक जानकारों के अनुसार इससे सपा को कुछ लाभ हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *