संस्था द्वारा लगातार कराये जा रहे जनहित से जुड़े कार्य
लखनऊ। सामाजिक संस्था वे टू सक्सेज फाउंडेशन ने गणतंत्र दिवस के मौके पर बसंतकुंज क्षेत्र में कक्षा पांच तक के छात्र-छात्राओं को चॉकलेट वितरित की। बसंतकुंज क्षेत्र में लगभग तीन सौ बच्चों को कॉपी, पेंसिल, रबर, कटर के अलावा अन्य सामग्री भी उपलब्ध करायी। ये संस्था लंबे समय से बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरित कर रही है। संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मो. शफीक सलमानी ने बताया कि अकबरनगर से निर्वासित होकर यहां दस हजार आये हैं। सरकार ने इन्हें आवासीय सुविधा दी।
यहां चिकित्सा केन्द्र व सरकारी विद्यालयों का अभाव है। बच्चों को शिक्षण सामग्री का वितरण तो हमारी संस्था द्वारा लगातार किया जा रहा है। इसके अलावा संस्था की तरफ अन्य सामाजिक मदद के लिए राहत शिविर आदि भी आयोजित किये जा रहे हैं। हाल ही में क्षेत्रवासियों के लिए एसआईआर फार्म भरने व आधार अपडेट के लिए भी कैम्प लगवाया गया था। उन्होंने बताया कि प्राथमिक उपचार केन्द्र व सरकारी विद्यालय बनाये जाने के संबंध में शासन को पत्र लिखा गया है।