राजाजीपुरम में मुशायरे का आयोजन

Share

एक शाम अवध के नाम मुशायरे में शायरों ने बांधा समां

लखनऊ। लखनऊ पश्चिम विधानसभा के राज गार्डन, राजाजीपुरम में उत्तर प्रदेश उर्दू अकादमी लखनऊ के सहयोग से कृष्ण ग्राम विकास सेवा संस्थान के द्वारा एक शाम अवध के नाम मुशायरे का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पश्चिम विधानसभा के अंजनी कुमार श्रीवास्तव, भवानीगंज के पार्षद संतोष राय, शीतला देवी वार्ड के पार्षद अनूप कमल सक्सेना, अरीफुल हसन, क्षेत्रीय मंत्री फरहा रिज़वी उपस्थित रहे।

इनके अलावा क्षेत्रीय मंत्री नवाब मोहम्मद अली,भारतीय किसान राष्ट्रीय व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज अहमद, हज कमेटी के सदस्य कामरान खान, लखनऊ महानगर के महामंत्री मोहम्मद अनीस, मोहम्मद लाईक, आरिज बेग, आशीष शर्मा, सरोज लोधी, दीपक साहू और अन्य सम्मानित लोग  भी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम में शायर मोईन रहबर, ज़लाल लखनवी, शफीक सलमानी, तौहफीक, वंदना वर्मा और अनस मौजूद रहे। माइक संचालन शोध प्रमुख ताहिर हुसैन ने किया। मो. शफीक सलमानी ने मुशायरे में हिंदू-मुस्लिम एकता पर लिखी अपने पिता स्व. मोहम्मद रफीक सलमानी के कलाम को सुनाया, लोगों ने शफीक सलमानी के गजलों को इत्मीनान से सुना और उसका लुत्फ उठाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *