महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन

Share

यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा  :  सलाहुद्दीन सिद्दीकी

लखनऊ। महंगाई, बेरोजगारी और बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने बुधवार को जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया। पेट्रोल-डीजल-गैस के बढ़ते दाम, खाद्य एवं घरेलू वस्तुओं की कीमतों में लगातार इजाफा, पेपर लीक, महंगी बिजली, महिला उत्पीड़न और फर्जी एनकाउंटर जैसे मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

इस मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता एवं यूपी के पूर्व राज्य मंत्री सलाहुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार से जनता आजिज आ चुकी है। राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में जनता योगी सरकार को सत्ता से बेदखल करके अखिलेश यादव जी के नेतृत्व में यूपी की सरकार बमायेगी।

सलाहुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से आम जनता त्रस्त है। महंगाई और बेरोजगारी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द ठोस कदम नहीं उठाए तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

मोहनलालगंज के सांसद आर.के. चौधरी, लखनऊ जिला अध्यक्ष जय सिंह जयंत, समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, जिला महासचिव शब्बीर खान, पूर्व राष्ट्रीय महिला सभा अध्यक्ष जूही सिंह, लखनऊ जिला अध्यक्ष महिला सभा प्रेमलता यादव, ब्लाक अध्यक्ष चिनहट संतोष सिंह, दिनेश यादव, विधान सभा अध्यक्ष बीकेटी अजय रावत, चिनहट ब्लाक उपाध्यक्ष त्रिभुवन यादव, गोविंद यादव और अनिल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता की आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध है और अन्याय के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *