एसआईआर के दूसरे चरण में प्रारूप 6 के साथ ही एनेक्सर 4 भी भरें : मास्टर शाहिद

Share

आसरा ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए तेज की अपनी मुहिम

लखनऊ। सामाजिक संस्था आसरा के अध्यक्ष मास्टर मो. शाहिद ने एसआईआर के दूसरे फेज में मतदाताओं को या मतदाता बनने के लिए क्या-क्या करना है, इसके लिए एक प्रारूप के जरिए लोगों को जानकारी उपलब्ध करा रहे हैं। एसआईआर को लेकर समाज में फैली तरह-तरह की भ्रांतियों को दूर करने के लिए अपनी संस्था के जरिए पूरे प्रदेश में मतदाता बनो अभियान चला रहे हैं। उनका कहना है कि एसआईआर का प्रथम चरण पूरा हो चुका है, जिसके तहत 2003 की वोटर लिस्ट में जिनका नाम था, उन्हें फार्म भरने में किस तरह की सावधानियां बरतनी थीं।

अब दूसरे चरण में जिन लोगों का या उनके परिवार के किसी भी व्यक्ति का 2003 की सूची में नाम नहीं था या 2025 की मतदाता सूची में नाम नहीं है तो ऐसे लोगों को प्रारूप 6 के साथ ही एनेक्सर 4 भी भरना होगा। प्रारूप 6 में अपनी पहचान के लिए आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक/ पोस्ट आफिस के साथ अपनी जन्मतिथि का जन्म प्रमाणपत्र भी लगाना है। साथ ही अपने आवासीय पते के लिए बिजली का बिल, किसान बही रजिस्टर, पानी, गैस कनेक्शन, राजस्व विभाग से आवंटित जमीन के कागज की प्रति और साथ में माता-पिता के 2025 की मतदाता सूची में नाम की डिटेल लगानी है।

संगठन का मकसद एक भी व्यक्ति जानकारी के अभाव में मतदाता बनने से न छूट पाये

साथ ही एनेक्जर चार यानि फार्म चार में मतदाता को 2003 की वोटर लिस्ट से अपनी डिटेल के साथ अपने माता-पिता या दादा-दादी अथवा नाना-नानी जिनका नाम इस वोटर लिस्ट में हो उसकी डिटेल भरनी है। उन्होंने कहा कि मतदाता बनने की जो प्रक्रिया है और निर्वाचन आयोग ने जिस कागजात को मान्यता दी है, उन्हीं कागजात की प्रति यानि फोटो कापी को प्रारूप छह और एनेक्सर चार के साथ लगाना है। मतदाता बनने के लिए परेशान होने की जगह मतदाता बनने व मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए निर्वाचन आयोग ने जो तरीका बताया है और जिन कागजात की प्रति मांगी है, उनकी प्रति लगाकर प्रारूप छह और एनेक्सर चार भरकर निर्धारित तिथि में आयोग द्वारा नामित बीएलओ को उपलब्ध करा दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *